करनाल-कुंजपुरा सड़क चौड़ीकरण का काम धीमा, वाहन चालक परेशान

करनाल-कुंजपुरा सड़क की चौड़ाई करने का काम धीमी गति से चल रहा है। बुढाखेड़ा से गांव कुंजपुरा तक सड़क टूटी हुई। अधिकारियों की लेट लतीफी के कारण इसका काम अधर में लटका पड़ा है। कई जगहों पर मिट्टी के ढेर पड़े हुए है। सड़क पर आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। इस रास्ते से आने जाने वाले लोग कलवेहड़ी गांव से निकल कर जाते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि इन्ही कारणों से ट्रक ट्रैक्टर भी कलवेहड़ी से निकलना शरू हो गए हैं। कई बार तो वाहन पलट जाते हैं और जाम लग जाता है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 19 Jan 2020 06:25 AM (IST) Updated:Sun, 19 Jan 2020 06:25 AM (IST)
करनाल-कुंजपुरा सड़क चौड़ीकरण का काम धीमा, वाहन चालक परेशान
करनाल-कुंजपुरा सड़क चौड़ीकरण का काम धीमा, वाहन चालक परेशान

संवाद सूत्र, गढ़ीबीरबल :

करनाल-कुंजपुरा सड़क की चौड़ाई करने का काम धीमी गति से चल रहा है। बुढाखेड़ा से गांव कुंजपुरा तक सड़क टूटी हुई। अधिकारियों की लेट लतीफी के कारण इसका काम अधर में लटका पड़ा है। कई जगहों पर मिट्टी के ढेर पड़े हुए है। सड़क पर आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। इस रास्ते से आने जाने वाले लोग कलवेहड़ी गांव से निकल कर जाते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि इन्ही कारणों से ट्रक, ट्रैक्टर भी कलवेहड़ी से निकलना शरू हो गए हैं। कई बार तो वाहन पलट जाते हैं और जाम लग जाता है। अधिकारियों से कई बार शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई होने का नाम तक नहीं है। बरसात और धुंध के मौसम में ऐसी सड़क पर दोपहिया वाहनों के लिए तो ज्यादा मुश्किल है। कई लोगों को गिरकर गंभीर चोटें भी आ चुकी हैं। नेवल के ग्रामीणों ने बताया कि हमारा पूरा गांव ही इस समस्या से बेहद दुखी है। पूरे गांव की सड़क टूटी पड़ी है। काम करने वाले कभी कभार ही आते हैं। कोई सुनने वाला नहीं है। नेवल हवाई पट्टी पर जब मुख्यमंत्री का आना होता है, तो वहीं तक गड्ढों को कच्चा पक्का भर देते हैं। यमुनानगर और उत्तर प्रदेश से आने जाने वाले ओवरलोड वाहन और ट्रक बिना रोकटोक इधर से गुजरते हैं। काफी समय पहले प्रशासन का कुंजपुरा गांव में प्रवास था, तो लोगों ने इस समस्या से प्रशासन को अवगत भी कराया था। तब ठेकेदार ने कुछ ही महीनों में काम खत्म करने की बात भी की थी। नेवल से कुंजपुरा तक तो सड़क में गड्ढों की भरमार है। लोग अब कहने लगे हैं कि यही कछुआ चाल रही तो अगले चुनाव तक भी सड़क पूरी नहीं होगी।

इंद्री के विधायक रामकुमार कश्यप ने कहा कि जनता को समस्या को देखते हुए पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को गड्ढों के भरने के निर्देश दे दिए हैं। बाकी काम जल्द पूरा करने के लिए अधिकारियों और ठेकेदार को मीटिग कर निर्देश दिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी