टारगेट टोक्यो : झलक रहा उत्साह, शहर से लेकर गांव देहात तक लहराएगा तिरंगा

टोक्यो ओलिपिक में हरियाणा की भागीदारी को लेकर जिले में अलग ह

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Jul 2021 08:31 AM (IST) Updated:Fri, 23 Jul 2021 08:31 AM (IST)
टारगेट टोक्यो : झलक रहा उत्साह, शहर से लेकर गांव देहात तक लहराएगा तिरंगा
टारगेट टोक्यो : झलक रहा उत्साह, शहर से लेकर गांव देहात तक लहराएगा तिरंगा

जागरण संवाददाता, करनाल : टोक्यो ओलिपिक में हरियाणा की भागीदारी को लेकर जिले में अलग ही उत्साह झलक रहा है। शुक्रवार को शहर से लेकर गांव देहात तक हर जगह तिरंगा फहराया जाएगा। समाजसेवियों, प्रशासनिक अधिकारियों, खिलाड़ियों, शिक्षकों, प्रशिक्षकों, व्यापारियों, उद्यमियों, कर्मचारियों, राजनीतिक चेहरों सहित तमाम वर्ग इस महायज्ञ में आहुति देंगे।

दैनिक जागरण के टारगेट टोक्यो अभियान के तहत करनाल शहर में सुबह साढ़े दस बजे मुख्य आयोजन सेक्टर-14 स्थित पंडित चिरंजीलाल राजकीय महाविद्यालय में होगा, जहां करीब 42 फुट चौड़े और 12 फुट ऊंचे स्पेस पर मुख्य ओलिपिक वाल बनाई गई है। इस कार्य को सामाजिक संस्था निफा की फाइन आ‌र्ट्स विग के कलाकार अंजाम दे रहे हैं। इनमें विश्व की सबसे लंबी 1600 मीटर पेंटिग तैयार करके 2016 में विश्व रिकार्ड बना चुके अशोक गंगवार और युवा कलाकार मुकेश शर्मा सहित वरिष्ठ चित्रकार वीरेंद्र वर्मा शामिल हैं। पेंटिग पर दैनिक जागरण व टारगेट टोक्यो का लोगो, स्लोगन, ओलिपिक लोगो तथा खेलों व खिलाड़ियों की छवि उकेरी जा रही है। बुद्धा कालेज आफ आ‌र्ट्स भी सहभागी हैं। इस दौरान देश प्रदेश में करनाल का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ी भी मौजूद रहेंगे। सबकी मौजूदगी में तिरंगा फहराया जाएगा। उपायुक्त निशांत यादव और पुलिस अधीक्षक गंगाराम पूनिया सहित सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति शिरकत करेंगे।

शुक्रवार को ही दोपहर बाद कर्ण स्टेडियम में जिला खेल विभाग ने आयोजन की जिम्मेदारी ली है। यहां तिरंगा फहराया जाएगा। सभी प्रमुख खिलाड़ी, प्रशिक्षक व अधिकारी शिरकत करेंगे। मार्च पास्ट होगा। इसमें लगभग 50 खिलाड़ी तिरंगा लेकर चलेंगे। ओलिपिक के लिए खिलाड़ियों को सामूहिक शुभकामनाएं दी जाएंगी। इसके अलावा जिला सचिवालय में डीसी निशांत यादव की ओर से सभी कर्मचारियों को आयोजन में सहभागिता के लिए निर्देश दिए गए हैं। यहां भी तिरंगा फहराया जाएगा। शहर के प्रमुख बाजारों और रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन सहित कई सामाजिक संस्थाएं भी प्रतिभाग कर रही हैं। इंटरनेट मीडिया पर भी घर-घर भी तिरंगा फहराने की अपील की जा रही है। काफी लोगों ने फेसबुक व व्हाट्स अप पर संदेश शेयर किया है। डीपी और स्टेट्स भी लगाए हैं।

सरकारी कार्यालयों में भी अभियान को लेकर उत्साह है। सिविल सर्जन डा. योगेश शर्मा सहित पूरा कार्यालय तिरंगा झंडा फहराएगा तो कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कालेज के निदेशक डा. जेसी दुरेजा भी स्टाफ सहित राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। बिजली निगम के कार्यकारी अभियंता धर्म सुहाग तिरंगा फहराएंगे। जीएम रोडवेज कुलदीप सिंह भी बस चालकों को राष्ट्रीय ध्वज देकर इस अभियान का हिस्सा बनेंगे। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन भी स्टाफ के साथ तिरंगा फहराकर इस अभियान का हिस्सा बनेगी। नगर निगम के उप निगम आयुक्त धीरज कुमार ने अभियान को समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि निगम के साथ साथ निगम कर्मचारियों के आवास पर भी तिरंगा फहराया जाएगा। इस संबंध में सभी पार्षदों से भी बातचीत की गई है।

करनाल व्यापार मंडल के अध्यक्ष कृष्ण लाल तनेजा ने कहा कि शहर की सभी मुख्य बाजारों के मुख्य गेट पर तिरंगा लगाया जाएगा और खिलाड़ियों को समर्थन दिया जाएगा। नगर पालिका कर्मचारी संघ की ओर से कार्यालय पर तिरंगा फहराया जाएगा। पुराना सराफा बाजार एसोसिएशन, नेहरू पैलेस मार्केट एसोसिएशन की ओर से तिरंगा फहराया जाएगा। बिजली पानी विजिलेंस थाने सहित अन्य पुलिस थानों में भी आयोजन रखे गए हैं। घर घर भी झंडा फहराया जाएगा। असंध के बिजली बोर्ड एक्सईएन कार्यालय में भी तिरंगा फहराया जाएगा।

-------------------------

हवन में देंगे आहुति

आर्यसमाज की ओर से शहर के सेक्टर 12 स्थित महर्षि दयानंद चौक पर हवन का कार्यक्रम रखा गया है। आर्य विद्वान एवं शिक्षाविद् स्वतंत्र कुकरेजा ने बताया कि इसमें आहुति देकर ओलिपिक में हरियाणा के खिलाड़ियों की सफलता की कामना की जाएगी। वहीं सोशल इनवेस्टिगेशन ब्यूरो आर्गेनाइजेशन के महर्षि बलहारा ने बताया कि खिलाड़ियों की जीत की कामना के साथ सेक्टर 13 स्थित बंगला स्वीट्स पर एकत्र होकर सामूहिक रूप से तिरंगा फहराया जाएगा।

chat bot
आपका साथी