हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट लगाना अनिवार्य : सुमित

संवाद सहयोगी इंद्री एसडीएम सुमित सिहाग ने बताया कि आपराधिक गतिविधियों को रोकने एवं सर्वो

By JagranEdited By: Publish:Tue, 29 Sep 2020 07:04 AM (IST) Updated:Tue, 29 Sep 2020 07:04 AM (IST)
हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट लगाना अनिवार्य : सुमित
हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट लगाना अनिवार्य : सुमित

संवाद सहयोगी, इंद्री : एसडीएम सुमित सिहाग ने बताया कि आपराधिक गतिविधियों को रोकने एवं सर्वोच्च न्यायालय के आदेशानुसार सभी पंजीकृत वाहनों में हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट लगाना अनिवार्य किया गया है। यह हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट पुराने और नए सभी प्रकार के वाहनों पर लगवाना अति आवश्यक है। उन्होंने बताया कि वाहन पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट नहीं होने के कारण वाहन के चोरी तथा अपराध में शामिल होने पर संभावना अधिक बढ़ जाती है। एसडीएम सुमित सिहाग ने बताया कि यह रजिस्ट्रेशन प्लेट एसडीएम कार्यालय में आकर सरकार द्वारा अधिकृत लिक उत्सव रजिस्ट्रेशन प्लेटस प्राइवेट कंपनी के माध्यम से किसी भी कार्य दिवस को लगवाई जा सकती है। उन्होंने बताया कि सरकार के निर्देशानुसार सभी प्रकार के नए व पुराने वाहनों पर हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट लगवाना अति आवश्यक किया गया है।

chat bot
आपका साथी