महिला कालेज में अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी संदीप आर्य ने गिनाए योग के फायदे

बसताड़ा के राजकीय महिला महाविद्यालय में योग शिविर में छात्राओं को खान-पान व सकारात्मक सोच से होने वाले फायदों के विषय में बताया गया। वहीं बाजारों में बिकने वाले फास्टफूड से दूर रहने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में पहुंचे अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी संदीप आर्य ने छात्राओं से योग को दिनचर्या में शामिल करने का आह्वान किया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 24 Nov 2021 07:19 PM (IST) Updated:Wed, 24 Nov 2021 07:19 PM (IST)
महिला कालेज में अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी संदीप आर्य ने गिनाए योग के फायदे
महिला कालेज में अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी संदीप आर्य ने गिनाए योग के फायदे

संवाद सहयोगी, घरौंडा : बसताड़ा के राजकीय महिला महाविद्यालय में योग शिविर में छात्राओं को खान-पान व सकारात्मक सोच से होने वाले फायदों के विषय में बताया गया। वहीं बाजारों में बिकने वाले फास्टफूड से दूर रहने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में पहुंचे अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी संदीप आर्य ने छात्राओं से योग को दिनचर्या में शामिल करने का आह्वान किया।

राजकीय महिला महाविद्यालय बसताड़ा में कालेज के प्राचार्य डा. पीयूष कुमार के नेतृत्व एवं महिला सशक्तिकरण प्रकोष्ट प्रभारी डा. मीनू आनन्द के प्रयास से योग शिविर में छात्राओं को स्वास्थ्य से जुड़े टिप्स दिए जा रहे हैं। योग शिविर में अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी संदीप आर्य ने छात्राओं को संबोधित किया। जिसमें उन्होंने खान-पान, सात्विक आहार और साथ ही अच्छी सोच से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं से अवगत करवाया। अपने अच्छे स्वास्थ्य के लिए छात्राओं को कुछ आहार जैसे फास्टफूड, कोल्डड्रिक, चाय का सेवन ना करने की सलाह दी।

संदीप आर्य ने अपने संबोधन में जो फिट रहेगा, वही हिट रहेगा.. पंक्ति पर जोर दिया और कहा कि जीवन में स्वस्थ रहने के लिए व्यायाम, प्राणायाम को अपनी दिनचर्या में अपनाना चाहिए। इसी के साथ उन्होंने सूर्य नमस्कार एवं मंत्रोच्चारण करवाते हुए कहा कि इन 12 चरणों के सूर्य नमस्कार से विभिन्न बीमारियों से छुटकारा पा सकते हैं। कार्यक्रम संयोजिका डा. मीनू आनंद ने सभी छात्राओं को व्यायाम को अपनी दिनचर्या बनाने के लिए प्रेरित किया। संदीप आर्य के जज्बे को सलाम करते हुए बताया कि उन्होंने 36 घंटे 21 मिनट सूर्य नमस्कार से व‌र्ल्ड रिकार्ड बनाया है। इस दौरान प्रोफेसर रचना, प्रो. अनुराधा मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी