अक्टूबर में प्रदेश में सामान्य से 136 फीसदी अधिक हुई बरसात

इस बार अक्टूबर माह में हुई बरसात ने परेशानी बढ़ा दी है। प्रदेश में सामान्य से 136 फीसदी अधिक बरसात दर्ज की जा चुकी है। प्रदेश में हुई इस बरसात से जहां किसानों को नुकसान हुआ है वहीं इसका एक फायदा भी हुआ है। इन दिनों धान की पराली जलाई जा रही है जिस कारण प्रदूषण का स्तर बहुत अधिक बढ़ गया था।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 25 Oct 2021 06:38 PM (IST) Updated:Mon, 25 Oct 2021 06:38 PM (IST)
अक्टूबर में प्रदेश में सामान्य से 136 फीसदी अधिक हुई बरसात
अक्टूबर में प्रदेश में सामान्य से 136 फीसदी अधिक हुई बरसात

जागरण संवाददाता, करनाल: इस बार अक्टूबर माह में हुई बरसात ने परेशानी बढ़ा दी है। प्रदेश में सामान्य से 136 फीसदी अधिक बरसात दर्ज की जा चुकी है। प्रदेश में हुई इस बरसात से जहां किसानों को नुकसान हुआ है, वहीं इसका एक फायदा भी हुआ है। इन दिनों धान की पराली जलाई जा रही है, जिस कारण प्रदूषण का स्तर बहुत अधिक बढ़ गया था। अक्टूबर माह में रुक-रुककर हुई बरसात ने लोगों की सांसों को उखड़ने से बचा लिया है। विशेषकर अस्थमा के मरीजों को इन दिनों बड़ी समस्या आती थी। बरसात से प्रदूषण का स्तर कम हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक अक्टूबर माह में अब तक प्रदेश में सामान्य तौर पर 9.0 एमएम बरसात होनी चाहिए थी, लेकिन इससे कहीं अधिक 21.3 एमएम बरसात हो गई है। यानि सामान्य से 136 फीसदी अधिक बरसात दर्ज की गई है। केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान के मुताबिक आने वाले 24 घंटे में मौसम साफ रहेगा।

इस समय देशभर में यह बना मौसमी सिस्टम

इस समय लक्षद्वीप क्षेत्र के ऊपर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। एक और चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दक्षिण-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना हुआ है। एक टर्फ रेखा दक्षिण-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने हुए चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र से उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी तक फैली हुई है। राजस्थान के पश्चिमी हिस्सों पर एक एंटीसाइक्लोन बना हुआ है। उत्तर पूर्वी हवाएं बंगाल की खाड़ी और दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत के ऊपर चल रही हैं। पूर्वोत्तर मानसून के जल्द ही किसी भी समय शुरू होने की उम्मीद है।

आगे मौसम कैसा रहने की संभावना

मौसम विभाग के मुताबिक अक्टूबर माह के बचे पांच दिनों में मौसम में ओर ठंडक घुलेगी। दिन के तापमान के साथ-साथ रात के तापमान में भी गिरावट देखने को मिलेगी। अधिकतम तापमान 25.0 डिग्री व न्यूनतम तापमान 12.0 से 13.0 डिग्री सेल्सियस तक आ सकता है।

chat bot
आपका साथी