बुटानखेड़ी गांव में ससुराल व मायका पक्षों के लोग भिड़े, छह लोग घायल

बुटानखेड़ी गांव में पति-पत्नी के बीच हुई तकरार के चलते मायके व ससुर

By JagranEdited By: Publish:Mon, 15 Nov 2021 09:07 AM (IST) Updated:Mon, 15 Nov 2021 09:07 AM (IST)
बुटानखेड़ी गांव में ससुराल व मायका पक्षों के लोग भिड़े, छह लोग घायल
बुटानखेड़ी गांव में ससुराल व मायका पक्षों के लोग भिड़े, छह लोग घायल

संवाद सहयोगी, इंद्री : बुटानखेड़ी गांव में पति-पत्नी के बीच हुई तकरार के चलते मायके व ससुराल पक्ष के लोग भिड़ गए। विवाद में एक पक्ष द्वारा फायर करने का मामला भी सामने आया है। गनीमत रही कि गोली किसी को नहीं लगी। झगड़े में दोनों पक्षों के आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। पुलिस ने बुटानखेड़ी निवासी व्यक्ति अमरेंद्र के ब्यानों के आधार पर कार्रवाई करते हुए महिला के मायके पक्ष के 10 को नामजद करते हुए 20-25 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मारपीट में झगड़े महिला के मायके पक्ष के चार लोग घायल बताए जा रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस का कहना है कि दूसरे पक्ष महिला के मायके वाले चार घायल लोग अस्पताल में भर्ती हैं, उनके ब्यानों के आधार पर तसदीक कर आगामी कार्रवाई की जाएगी। जानकारी अनुसार बुटानखेड़ी गांव में पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर तकरार हो गई। महिला ने अपने मायके वालों को सूचित कर दिया। जिसके बाद मायके वाले गांव में आ गए और दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुृंची। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया।एसएचओ सचिन का कहना है कि बुटानखेड़ी गांव में झगड़े की सूचना पर पुलिस पहुंची। वहां पारिवारिक झगड़ा हो गया था। पति-पत्नी का आपस में विवाद चल रहा था। महिला ने तरावड़ी के गांव में मायके में सूचना दी और वहां से महिला के मायके वाले आ गए। दोनों पक्षों में झगड़ा हो गया। यहां इनके घर पर अपना असला था। लड़के पक्ष का आरोप है कि घर से बंदूक लेकर महिला के मायके वालों ने फायर किया है। जांच के बाद स्थिति स्पष्ट होगी कि किसने फायर किया लेकिन गनीमत रही कि गोली किसी को नहीं लगी। पुलिस ने बुटानखेड़ी गांव निवासी अमरेंद्र के बयान पर कार्रवाई करते हुए महिला के मायके पक्ष के 10 लोगों को नामदज कर 20-25 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। दूसरे पक्ष महिला के मायके वालों में चार घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। लड़के पक्ष के दो लोग घायल हैं और उनकी हालत ठीक है। दोनों पक्ष एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

chat bot
आपका साथी