मंडी में बाहरी खरीदारों से सुधरी खरीद व्यवस्था, एक लाख 82 हजार क्विंटल धान की हुई खरीद

सीजन के शुरूआत से ही मंडी खरीद व्यवस्था बेपटरी रही है। किसानों ने जाम लगाकर खरीद शुरू तो करवा दी लेकिन मंडी में खरीद के नाम पर खानापूर्ति के चलते किसानों को ना तो फसल के वाजिब दाम मिले और ना ही आवक के हिसाब से खरीद हुई। मंडी में किसानों का धान औने-पौने दामों में खरीदा गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 10 Oct 2021 07:49 AM (IST) Updated:Sun, 10 Oct 2021 07:49 AM (IST)
मंडी में बाहरी खरीदारों से सुधरी खरीद व्यवस्था, एक लाख 82 हजार क्विंटल धान की हुई खरीद
मंडी में बाहरी खरीदारों से सुधरी खरीद व्यवस्था, एक लाख 82 हजार क्विंटल धान की हुई खरीद

संवाद सूत्र, निसिग : सीजन के शुरूआत से ही मंडी खरीद व्यवस्था बेपटरी रही है। किसानों ने जाम लगाकर खरीद शुरू तो करवा दी, लेकिन मंडी में खरीद के नाम पर खानापूर्ति के चलते किसानों को ना तो फसल के वाजिब दाम मिले और ना ही आवक के हिसाब से खरीद हुई। मंडी में किसानों का धान औने-पौने दामों में खरीदा गया। जिससे किसान के पास अपनी किस्मत को कोसने के अलावा कोई चारा नहीं बचा। दुखी किसान एजेंसी निरीक्षकों व मंडी अधिकारियों को खरी-खरी सुनाते रहे। लेकिन स्थानीय मिलर धान को मंदे में पीटने से बाज नही आए। हैफेड निरीक्षक दर्शन लाल ने मंडी में 7-8 बाहर के खरीददार बुला लिए। जिन्होंने धान की जमकर खरीद की। जिससे मंडी में धान के दामों में भी हिजाफा हुआ। मंडी में शनिवार को पीआर धान दो हजारी हो गई। जो सरकारी रेट को पार कर 2001 रुपये प्रति क्विंटल के सबसे ऊंचे दामों में बिकी। जो बाहरी खरीददारों की बदौलत है। निरिक्षक के अनुसार निजी फायदे के लिए मिलर धान को मंदे में खरीदते हैं, जिससे बदनाम सरकार होती है और घाटा किसान को होता है। इसी को देखते हुए बाहरी खरीददार लाए गए है। ताकि किसानों को मंडी में खरीद व रेट संबंधित परेशानी ना हो। मंडी में कई दिनों से पड़े किसानों ने राहत की सांस ली।

एक ही दिन में कटे चार हजार 316 गेट पास

मार्केट कमेटी सचिव बलवान सिंह ने बताया कि मंडी में सुबह से सांय पांच बजे तक चार हजार 316 ट्रालियों के गेटपास काटे गए है। जिससे मंडी में दो लाख 21 हजार 747 क्विंटल आवक हो चुकी है। जिसमें से एक लाख 82 हजार क्विटल धान की खरीद हो चुकी है। जबकि 55 हजार 812 क्विटल धान की लिफ्टिग हो चुकी है। उन्होंने बताया कि मंडी के दोनों गेटों से धान की एंट्री हो रही है। बावजूद इसके मंडी के बाहर सौ से दौ सौ मीटर लंबी ट्रालियों की कतारे लगी है। मंडी लगातार धान की आवक जारी है।

chat bot
आपका साथी