आक्सीजन सुरक्षित होगी तो बचेंगी सांसें : नरेंद्र

भाजपा जिला किसान मोर्चा द्वारा सांसद संजय भाटिया का जन्मदिन काछवा के गवर्नमेंट स्कूल में पौधारोपण किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 30 Jul 2021 07:35 AM (IST) Updated:Fri, 30 Jul 2021 07:35 AM (IST)
आक्सीजन सुरक्षित होगी तो बचेंगी सांसें : नरेंद्र
आक्सीजन सुरक्षित होगी तो बचेंगी सांसें : नरेंद्र

करनाल (विज्ञप्ति) : भाजपा जिला किसान मोर्चा द्वारा सांसद संजय भाटिया का जन्मदिन काछवा के गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल मे पौधारोपण करके मनाया गया। गौरसी ने कहा कि पौधारोपण करके आक्सीजन सुरक्षित कर रहे हैं। सांसद संजय भाटिया सेवा ही संगठन के माध्यम से कर्मठता और लगनशीलता के साथ लोगों की सेवा कर रहे हैं। पेड पौधे जीवन का आधार हैं। ये मानव जाति को उर्जावान बनाते हैं। हर मनुष्य को पर्यावरण को बढ़ावा देकर अपना सामाजिक दायित्व निभाना चाहिए।

इस मौके पर किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष नरेंद्र गौरसी, जिला मीडिया प्रभारी डा. अशोक कुमार, डा. सरदार सिंह, दीपक भाटिया, विनोद कुमार, सुनील कुमार गुर्जर, निर्मल सिंह गुर्जर, विनोद कुमार, मोहनी सिंह व डा. महिमा चौधरी मौजूद रहीं। सांसद के जन्मदिन पर समौरा में पौधारोपण अभियान सांसद संजय भाटिया के 54वें जन्मदिन के मौके पर कृष्णा आरोग्य धाम समौरा व हरियाली युवा संगठन के संयुक्त तत्वावधान में तालाब व अपश्षि्ट जल प्रबंधन प्राधिकरण हरियाणा के सदस्य तेजिन्द्र सिंह तेजी के नेतृत्व में गांव समौरा में पौधारोपण अभियान चलाया गया। गांव के विभिन्न स्थानों व तालाब के आसपास जमीन पर आंवला, अमरूद, जामुन, अश्वगंधा, नीम, पीपल, अर्जुन, कनेर, कोलियस, अडेनियम सहित अन्य प्रकार के 54 फलदार, औषधीय व सजावटी पौधे लगाए गए। तेजी ने कहा कि पेड़-पौधे हमारे जीवन के लिए बहुत लाभकारी है। यह हमें न केवल छाया व फल देते हैं बल्कि बरसात लाने में भी सहायक होते है। इसी के साथ भूमि को उपजाऊ बनाने तथा मृदा संरक्षण के लिए भी पेड़ों का विशेष महत्व होता है। जन्मदिन या किसी भी विशेष दिन को यादगार बनाने के लिए हमें उस दिन कम से कम एक पौधा जरूर लगाना चाहिए। इस मौके पर बबली, मीनू, अरविद पाल, रवि कुमार, धनजय सिंह, शिवम, राजेश कुमार, सतपाल, राजकुमार पांचाल व जगमेर सिंह मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी