बारिश में भी हड़तालियों की नारेबाजी

जागरण संवाददाता, करनाल नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के बैनर तले कर्मचारियों ने सर

By JagranEdited By: Publish:Mon, 24 Sep 2018 07:32 PM (IST) Updated:Mon, 24 Sep 2018 07:32 PM (IST)
बारिश में भी हड़तालियों की नारेबाजी
बारिश में भी हड़तालियों की नारेबाजी

जागरण संवाददाता, करनाल

नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के बैनर तले कर्मचारियों ने सरकार की वादाखिलाफी के विरोध में बरसात के बीच लगातार 12-12 घंटे की भूख हड़ताल जारी रखी। इस दौरान कर्मचारियों निगम प्रशासन व सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। हड़ताल की अध्यक्षता इकाई प्रधान वीरभान बिड़लान ने की। वहीं संचालन इकाई सचिव इंद्रजीत ने किया।

सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के जिला उपप्रधान ओमप्रकाश माटा एवं जिला प्रधान वीरभाल बिड़लान ने कहा कि उन्हें भूख हड़ताल पर बैठे हुए पांच दिन बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक सरकार को कोई भी जनप्रतिनिधि उनसे बात करने नहीं पहुंचा। इससे कर्मचारियों में लगातार रोष बढ़ता जा रहा है। उन्होंने कहा कि 16 दिन का वेतन कर्मचारियों को न मिलने के कारण कर्मचारियों में रोष है। यदि अब भी सरकार ने बातचीत कर मांगों का समाधान नहीं किया तो अक्तूबर में मशाल जुलूस निकालकर सरकार की नीतियों का विरोध करेंगे। उन्होंने कहा कि संघ की ओर से 3 से 5 अक्तूबर तक हड़ताल की जाएगी। इस अवसर पर उपप्रधान राम¨सह ढिल्लो, रमेश दादूपुर, महेंद्र, संजय बलड़ी, संजय, सुरेश आदिवाल, रोहताश, नरेश, महिला ¨वग प्रधान उर्मिला देवी, बेबी, शिमला, सुनीता, राखी व शारदा मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी