बूंदाबांदी ने बढ़ाई उमस, आज तेज बरसात की संभावना

जागरण संवाददाता करनाल क्षेत्र में हुई बूंदाबांदी से बढ़ी उमस व तेज धूप ने लोगों के पसीन

By JagranEdited By: Publish:Sun, 09 Aug 2020 06:47 AM (IST) Updated:Sun, 09 Aug 2020 06:47 AM (IST)
बूंदाबांदी ने बढ़ाई उमस, आज तेज बरसात की संभावना
बूंदाबांदी ने बढ़ाई उमस, आज तेज बरसात की संभावना

जागरण संवाददाता, करनाल : क्षेत्र में हुई बूंदाबांदी से बढ़ी उमस व तेज धूप ने लोगों के पसीने छुड़ा दिए। शनिवार को अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह के समय नमी की मात्रा 76 फीसदी दर्ज की गई जो शाम को घटकर 65 फीसदी रह गई। केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान के मुताबिक आने वाले 24 घंटे में बरसात हो सकती है। बरसात का यह सिलसिला तीन दिन तक जारी रह सकता है। मौसम विभाग ने 12 अगस्त तक मौसम परिवर्तनशील होने की संभावना जताई है। 9 व 10 अगस्त को प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में तेज बरसात हो सकती है। 11 व 12 को क्षेत्र में बूंदाबांदी का दौर जारी रह सकता है। धान की फसल को मिलेगा फायदा

कृषि विभाग के एसडीओ डा. सुनील बजाड़ ने बताया कि जिले में लगभग 1.70 लाख हैक्टेयर में धान की रोपाई की गई है। इस बार मानसून की बरसात भी अच्छी रही है। अगस्त माह में भी अच्छी बरसात की उम्मीद जताई जा रही है। ऐसे में यदि ओर बरसात होती है तो इसका फायदा धान की फसल को मिलेगा।

chat bot
आपका साथी