किसानों की धड़कनें बढ़ा रही बादलों की आंख मिचौली

जिले की मंडियों में धीमा उठान लचर हालातों का प्रमाण है। शनिवार और रविवार को खरीद बंद करने के बावजूद मंडिया अटी पड़ी हैं। शुक्रवार सुबह अचानक छाये बादलों के बाद बूंदाबांदी से खरीद एजेंसियों व किसानों को गेहूं ढकना मुश्किल हो रहा था। बंपर सीजन के दौरान कभी पोर्टल बंद हो जाता है तो कभी खरीद बंद कर दी जाती है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 24 Apr 2021 06:08 AM (IST) Updated:Sat, 24 Apr 2021 06:08 AM (IST)
किसानों की धड़कनें बढ़ा रही बादलों की आंख मिचौली
किसानों की धड़कनें बढ़ा रही बादलों की आंख मिचौली

जागरण संवाददाता, करनाल : जिले की मंडियों में धीमा उठान लचर हालातों का प्रमाण है। शनिवार और रविवार को खरीद बंद करने के बावजूद मंडिया अटी पड़ी हैं। शुक्रवार सुबह अचानक छाये बादलों के बाद बूंदाबांदी से खरीद एजेंसियों व किसानों को गेहूं ढकना मुश्किल हो रहा था। बंपर सीजन के दौरान कभी पोर्टल बंद हो जाता है तो कभी खरीद बंद कर दी जाती है। दोनों की परिस्थितियों में किसान परेशान हो रहे हैं। ऐसे में खराब मौसम की आंख मिचौली ने किसानों की धड़कन बढ़ा दी। जिले की मंडियों में गेहूं की आवक ज्यादा होने के कारण उठान की समस्या बढ़ने लगी है। किसानों को मंडियों में गेहूं उतारने की जगह तक नहीं मिल पा रही है। करनाल मंडी में दो लाख से ज्यादा गेहूं के बोरों का उठान नहीं हुआ है। इसी तरह नीलोखेड़ी, निगदू, इंद्री, घरौडा, असंध में खरीद एजेंसियों द्वारा उठान धीमा है। गेहूं की संभाल के लिए मंडी में रात बिता रहे किसान

किसान दीप सिंह, आजाद, अशोक ने बताया कि वे उत्तर प्रदेश से अपनी गेहूं लेकर वीरवार को मंडी में आए थे। काफी मशक्कत के बाद गेट पास मिला। अब गेहूं पलटने के एक दिन बाद भी उनकी खरीद नहीं हुई है। दो दिन से बादल आंख-मिचौली कर रहे हैं और गेहूं ढकने के लिए मंडी में तिरपाल भी नहीं है। खरीद न होने के कारण रात को भी यहीं सोना पड़ा और पीने के साफ पानी भी नहीं मिल रहा है। उन्होंने बताया कि बोरों का उठान नहीं होने के कारण गेहूं से मडी अटी पड़ी है। मंडियों व खरीद केंद्रों पर गेहूं खरीद की जिम्मेदारी संभाल रही एजेंसी के अफसर बोरों उठान की व्यवस्था को सुचारु रूप से नहीं चला पा रहे हैं। इसके कारण आवक, खरीद और गेहूं के उठान का अंतर लगातार बढ़ रहा है। मंडी सचिव सुरेंद्र ने बताया कि पोर्टल पर रजिस्टर्ड किसान को गेट पास दिया जा रहा है। बूंदाबांदी के चलते आढ़तियों व खरीद एजेंसियों को गेहूं सुरक्षा के लिए आदेश जारी किए गए हैं। अगर लापरवाही मिलती है तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। किसानों की सुविधा के लिए मार्केट मंडी बोर्ड के कर्मचारियों की तैनाती की गई है।

chat bot
आपका साथी