सुख-शांति की कामना के लिए किया हवन

रविवार को सूर्य मंदिर में सर्वमनोकामना सिद्धि विश्व शांति व परिवारों में समृद्धि की कामना के साथ हवन-यज्ञ किया गया। आस-पास के क्षेत्रों से श्रद्धालु मंदिर पहुंचे और हवन में आहुतियां डाली।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 26 Jul 2021 06:55 AM (IST) Updated:Mon, 26 Jul 2021 06:55 AM (IST)
सुख-शांति की कामना के लिए किया हवन
सुख-शांति की कामना के लिए किया हवन

जागरण संवाददाता, करनाल : रविवार को सूर्य मंदिर में सर्वमनोकामना सिद्धि, विश्व शांति व परिवारों में समृद्धि की कामना के साथ हवन-यज्ञ किया गया। आस-पास के क्षेत्रों से श्रद्धालु मंदिर पहुंचे और हवन में आहुतियां डाली। मुख्य यजमान के रूप में भोला राय परिवार सहित पहुंचे। इस मौके पर मंदिर के पुजारी द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ विधिपूर्वक यज्ञ करवाया गया। पूर्णाहूति के बाद श्रद्धालुओं ने मंदिर की परिक्रमा की। सूर्यदेव को भोग लगाने के बाद प्रसाद बांटा गया। इस अवसर पर सूर्य मंदिर के प्रधान सुरेश कुमार यादव ने कहा कि सूर्य की किरणों को आत्मसात करने से शरीर और मन स्फूर्तिवान होता है। नियमित सूर्य को अ‌र्घ्य देने से हमारी नेतृत्व क्षमता में वृद्धि होती है। बल, तेज, पराक्रम, यश एवं उत्साह बढ़ता है। सूर्य देवता सृष्टि के महत्वपूर्ण आधार हैं। उन्होंने कहा कि करनाल के सूर्य मंदिर में श्रद्धालुओं की ²ढ़ आस्था है। प्रत्येक रविवार को सर्वमनोकामना सिद्धि हवन यज्ञ किया जाता है। यह परंपरा लंबे समय से चली आ रही है। इस अवसर पर विश्वनाथ मेहतो, रामदयाल यादव, सिकंदर, दिवाकर, सुधीर यादव, रामविलास, राम बहादुर, मुंशी राय, शत्रोघन राय, रोहित कुमार, राजेश्वर राय, भूषण यादव, चंदेश्वर राय, सोनू, रामसेवक, लाल बाबू, जगदीश, उदय, रीना, ललिता व अंजु आदि मौजूद रहे। बाबा बंसी वाले की याद में लगाया भंडारा

संवाद सहयोगी, तरावड़ी : अग्रवाल धर्मशाला में बाबा बंसी वाले की याद में सत्संग व भंडारा लगाया गया। इस दौरान बाबा बंसी वाले गुरु परिवार (महिला विग) के लिए पूर्णा शर्मा को अध्यक्ष, शीशपाल गुता को (पुरुष विग) के अध्यक्ष एवं बृजमोहन गर्ग को सर्वसम्मति से संरक्षक मनोनीत किया गया है। व्यापार मंडल के ब्लाक अध्यक्ष शीशपाल गुप्ता, भारत विकास परिषद् के संरक्षक बृजमोहन गर्ग, पवन बंसल, राकेश गर्ग मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी