एंटी करप्शन फाउंडेशन के संयोजक बने हवा सिंह

राजस्थान पुलिस के एंटी करप्शन ब्यूरो में सीआइ पद पर सेवानिवृत्त हुए हवा सिंह गुरावा को एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया का राजस्थान और हरियाणा का संयोजक और सलाहकार बनाया है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 14 Oct 2019 08:45 AM (IST) Updated:Mon, 14 Oct 2019 08:45 AM (IST)
एंटी करप्शन फाउंडेशन के संयोजक बने हवा सिंह
एंटी करप्शन फाउंडेशन के संयोजक बने हवा सिंह

जागरण संवाददाता, करनाल

राजस्थान पुलिस के एंटी करप्शन ब्यूरो में सीआइ पद पर सेवानिवृत्त हुए हवा सिंह गुरावा को एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया का राजस्थान और हरियाणा का संयोजक और सलाहकार बनाया है। उनकी नियुक्ति एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेंद्र अरोड़ा ने की। एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय कार्यालय में नरेंद्र अरोड़ा ने हवा सिंह गुरावा को नियुक्ति पत्र सौंपकर पद की गरिमा में रहकर भ्रष्टाचार के खिलाफ जागरूकता के लिए कार्य करने की शपथ दिलाई। हवा सिंह गुरावा के राजस्थान पुलिस व एंटी करप्शन विभाग में रहते हुए उनकी कार्यशैली, ईमानदारी और भ्रष्टाचार के खिलाफ उनके द्वारा की गई कार्रवाई को देखते हुए उन्हें एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया में विशेष पद दिया।

chat bot
आपका साथी