हरियाणवीं संस्कृति और परंपराएं हमारे जीवन में रची-बसी : नाथीराम

डीएवी पीजी कॉलेज में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्यातिथि के रूप में महाविद्यालय प्रबंधक समिति के प्रधान नाथीराम गुप्ता कार्यक्रम में शामिल हुए। प्राचार्य डॉ. रामपाल सैनी ने स्टाफ सदस्यों सहित मुख्यातिथि का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 16 Oct 2019 07:48 AM (IST) Updated:Wed, 16 Oct 2019 07:48 AM (IST)
हरियाणवीं संस्कृति और परंपराएं हमारे जीवन में रची-बसी : नाथीराम
हरियाणवीं संस्कृति और परंपराएं हमारे जीवन में रची-बसी : नाथीराम

जागरण संवाददाता, करनाल: डीएवी पीजी कॉलेज में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्यातिथि के रूप में महाविद्यालय प्रबंधक समिति के प्रधान नाथीराम गुप्ता कार्यक्रम में शामिल हुए। प्राचार्य डॉ. रामपाल सैनी ने स्टाफ सदस्यों सहित मुख्यातिथि का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। नाथीराम गुप्ता ने कहा कि हरियाणवीं संस्कृति और परंपराएं हमारे जीवन में रची-बसी हुई है, इसलिए यह आवश्यक है कि आज की युवा पीढ़ी को इन सांस्कृतिक परंपराओं से जोड़ने के लिए युवा महोत्सवों में विद्यार्थी ज्यादा से ज्यादा विधाओं में भाग लें। उन्होंने कहा कि युवा महोत्सव में भाग लेने से जहां विद्यार्थियों को अपनी संस्कृति और सभ्यता से रूबरू होने का अवसर मिलता है। वहीं, दूसरी ओर उनके व्यक्तित्व का सर्वागीण विकास होता है। प्राचार्य डॉ. रामपाल सैनी ने कहा यदि हम चाहते हैं कि हमारी संस्कृति और परंपराएं बची रहे तो समय-समय पर शिक्षण संस्थानों में युवा महोत्सवों का आयोजन होता रहे। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने गीत, संगीत और नृत्य की शानदार प्रस्तुतियां देकर विद्यार्थियों का खूब मनोरंजन किया। सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि प्रधान नाथीराम गुप्ता व प्राचार्य ने जोनल यूथ फेस्टिवल की विभिन्न सांस्कृतिक विधाओं फॉक सांग हरियाणवी, संस्कृत नाटक, हरियाणवी स्किट, रसिया ग्रुप डांस, हरियाणवी सांग, एकल अभिनय में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली डीएवी पीजी कॉलेज की टीम को प्रशंसा पत्र व समृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में जोनल यूथ फेस्टिवल में कार्यरत सभी प्राध्यापकों, एनसीसी, एनएसएस, कॉमर्स बीएमसी, के वॉलिटियर्स सहित सभी स्टाफ सदस्यों को भी सम्मानित किया गया। इस मौके पर सभी स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी