30 को करनाल पहुंचेगा गुरु दाता बंदी छोड़ नगर कीर्तन

गुरुद्वारा डेरा कार सेवा के महासचिव स. इंद्रपाल सिंह ने बताया कि गुरु दाता बंदी छोड़ का 400 साला शताब्दी समारोह देशभर में मनाया जा रहा है। इसके तहत 30 अक्टूबर को गुरु दाता बंदी छोड़ नगर कीर्तन तीस अक्टूबर को करनाल पहुंचेगा।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 24 Oct 2021 06:33 PM (IST) Updated:Sun, 24 Oct 2021 06:33 PM (IST)
30 को करनाल पहुंचेगा गुरु दाता बंदी छोड़ नगर कीर्तन
30 को करनाल पहुंचेगा गुरु दाता बंदी छोड़ नगर कीर्तन

जागरण संवाददाता, करनाल: गुरुद्वारा डेरा कार सेवा के महासचिव स. इंद्रपाल सिंह ने बताया कि गुरु दाता बंदी छोड़ का 400 साला शताब्दी समारोह देशभर में मनाया जा रहा है। इसके तहत 30 अक्टूबर को गुरु दाता बंदी छोड़ नगर कीर्तन तीस अक्टूबर को करनाल पहुंचेगा।

उन्होंने बताया कि गुरु हर गोबिद सिंह महाराज ने मुगल राजा जहांगीर की कैद से 52 राजाओं को मुक्त करवाया था। इस दिन को दाता बंदी छोड़ दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। ये राजा ग्वालियर के किले में कैद थे। इस 400 साला शताब्दी समारोह के तहत ग्वालियर में दाता बंदी छोड़ गुरुद्वारे से नगर कीर्तन 27 अक्टूबर को निकाला जाएगा। इस नगर कीर्तन की अगुवाई बाबा सेवा सिंह खंडूर साहिब वाले करेंगे। यह दरबार साहिब अमृतसर तक जाएगा। नगर कीर्तन 30 अक्टूबर को शाम पांच बजे करनाल पहुंचेगा। नगर कीर्तन का करनाल में जोरदार स्वागत किया जाएगा।

डेरा कार सेवा के प्रमुख बाबा सुक्खा सिंह ने बताया कि यह नगर कीर्तन 30 अक्टूबर को करनाल में नमस्ते चौक पर शाम पांच बजे पहुंचेगा। यहां पर बाबा सुक्खा सिंह की अगुवाई सिख संगत इसका स्वागत करेगी। उसके बाद मीरा घाटी चौक से होते हुए यह डेरा कार सेवा पहुंचेगा। यहां पर रात्रि विश्राम लेगा। उसके बाद सुबह आठ बजे करनाल में डेरा कार सेवा से रवाना होगा। यहां से सेक्टर-14, सेक्टर-13 सहित अर्बन एस्टेट होते हुए निर्मल कुटिया चौक पहुंचेगा। यहां से यह अमृतसर दरबार साहिब के लिए रवाना होगा। इसका जगह जगह स्वागत किया जाएगा। बाबा सुक्खा सिंह ने आसपास के कस्बों की संगतों से इस नगरकीर्तन का जोरदार स्वागत करने की अपील की है।

chat bot
आपका साथी