17 व 18 नवंबर को व्यस्त रूटों पर 45 अतिरिक्त बसें चलाएगा रोडवेज

ग्रुप डी भर्ती परीक्षा के दौरान परिवहन व्यवस्था संभालने के लिए लिया फैसला, छोटे रूट की बसों के रूट होंगे लंबे, लोकल चलने वाली 80 में से 45 बसों को रिजर्व कर व्यस्त रूटों पर दौड़ाएंगे

By JagranEdited By: Publish:Fri, 16 Nov 2018 01:48 AM (IST) Updated:Fri, 16 Nov 2018 01:48 AM (IST)
17 व 18 नवंबर को व्यस्त रूटों पर 45 अतिरिक्त बसें चलाएगा रोडवेज
17 व 18 नवंबर को व्यस्त रूटों पर 45 अतिरिक्त बसें चलाएगा रोडवेज

जागरण संवाददाता, करनाल: हरियाणा रोडवेज ने एचएसएससी ग्रुप डी की भर्ती परीक्षा के दिन विभिन्न रूटों पर 45 अतिरिक्त बसें चलाने का फैसला लिया है। ये बसें परीक्षा के दोनों दिन 17 व 18 नवंबर को चलेंगी। परीक्षा के दिन भीड़ होने से यात्रियों को कोई परेशानी न हो, इसलिए यह फैसला लिया गया है। करनाल रोडवेज के बेड़े में 175 बसें विभिन्न रूटों पर चलती हैं। इनमें 80 बसें करनाल या आसपास के जिलों तक लोकल रूटों पर 250 से ज्यादा चक्कर लगाती हैं। परीक्षा के समय को ध्यान में रखते हुए इनके टाइम टेबल में फेरबदल किया जाएगा। इसके अलावा सुबह के समय की सर्विस को बढ़ाया जाएगा। इन 80 में से 45 बसें ऐसी हैं जो जिले के केवल ग्रामीण रूटों पर ही चलती हैं। इनके संबंधित रूट को बढ़ाया गया है। इसके अलावा जिस रूट की सवारियां अधिक रहेंगी वहां भी इन बसों को चलाया जाएगा। इंद्री तक की बस यमुनानगर और कुरुक्षेत्र वाली देगी अंबाला तक सर्विस

दो दिनों के लिए विभाग अस्थायी रूट प्लान तैयार कर रहा है। अधिकारियों की बैठक लेकर जीएम इस प्लान पर चर्चा करेंगे। गत सप्ताह 10 और 11 नवंबर को हुई परीक्षा के अनुसार छोटे रूट जैसे इंद्री तक की बस को यमुनानगर व कुरुक्षेत्र तक की बस को अंबाला तक चलाया जाएगा। इसी तरह अन्य रूटों की बसों के भी रूट बढ़ेंगे। ऑनलाइन टिकट बुकिंग शुरू

ग्रुप डी की परीक्षा के लिए कई आवेदकों के काफी दूर सेंटर बने हैं। अब यहां समय पर पहुंचना सभी के लिए चुनौति है। ऐसे में परीक्षा को लेकर कोई परेशानी न हो, इसलिए अलग-अलग जिलों से आवेदकों ने बसों में अपनी टिकट आनलाइन बु¨कग कराई है। 17 नवंबर की परीक्षा के लिए सभी तरह की बसों के लिए 806 व 18 नवंबर की परीक्षा के लिए 558 टिकटों की विभिन्न जिलों से बु¨कग हुई है। जबकि परीक्षा से एक दिन पहले 16 नवंबर की भी 662 टिकटों की बु¨कग आई है। परीक्षा शेड्यूल

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की ग्रुप डी की परीक्षा 17 व 18 नवंबर को है। करनाल में 67 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। ग्रुप डी की पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा दो सत्र में होगी। सुबह की परीक्षा प्रात: 10:30 मिनट से दोपहर 12 बजे और सायं की परीक्षा 3 बजे से 4:30 बजे तक होगी। सुबह की परीक्षा में 9 बजे और सायं की परीक्षा में दोपहर डेढ़ बजे से सेंटर में एंट्री होगी। यानि निर्धारित समय तक सेंटर पहुंचना जरूरी है। करनाल रोडवेज के संजय रावल ने बताया कि परीक्षा को लेकर बसों के रूट की प्ला¨नग की गई है। ग्रामीण या छोटे रूटों की सर्विस को छुट्टी का दिन होने से घटाया भी जा सकता है। इन रूटों की बसों को परीक्षा के चलते व्यस्त रूटों पर चलाया जाएगा। प्लान को लेकर रोडवेज जीएम बैठक लेकर कर्मचारियों की ड्यूटियां लगाएंगे। - संजय रावल, टीम रोडवेज करनाल।

chat bot
आपका साथी