कृषि कानूनों को रद कर किसानों को राहत दे सरकार : गोगी

विधायक शमशेर सिंह गोगी ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की गई। बैठक में किसान आंदोलन और हलके में हो रहे विकास कार्यो पर चर्चा की गई।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 04 Jan 2021 09:12 AM (IST) Updated:Mon, 04 Jan 2021 09:12 AM (IST)
कृषि कानूनों को रद कर किसानों को राहत दे सरकार : गोगी
कृषि कानूनों को रद कर किसानों को राहत दे सरकार : गोगी

संवाद सहयोगी, असंध : नई अनाज मंडी में विधायक शमशेर सिंह गोगी ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की गई। पूर्व चेयरमैन सुजीत राणा, हलका कॉर्डिनेटर जितेंद्र चोपड़ा, रूपेंद्र नरूला और सुनील कौशिक उपस्थित रहे। बैठक में किसान आंदोलन और हलके में हो रहे विकास कार्यो पर चर्चा की गई। विधायक विधायक शमशेर सिंह गोगी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी किसान आंदोलन का समर्थन करती है। उन्होंने कहा कि सरकार जल्द से जल्द किसान विरोधी कानूनों को रद करे।

विधायक शमशेर गोगी करनाल-जींद नेशनल हाईवे पर प्योंत स्थित टोल प्लाजा पर किसानों के धरने पर पहुंचे। विधायक ने कहा कि किसान अपनी मांगों को लेकर कड़ाके की ठंड में प्रदर्शन कर रहा है। परन्तु सरकार अड़ियल रवैया अपनाए हुए है। उन्होंने सरकार से तीनो कानूनों जल्द से जल्द वापिस लेने की मांग की।

जरूरतमंद कन्याओं की शादी में सहयोग किया

तरावड़ी : भारत विकास परिषद अध्यक्ष संजय सिगला व सचिव राकेश हंस के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने कन्या को शगुन के तौर पर आर्थिक मदद के रूप में सहायता राशि उपलब्ध करवाई। इस अवसर पर योगेश मिड्डा, डा.प्रवीण गुप्ता मौजूद थे।

मारपीट कर लूटपाट करने के चार आरोपित गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, करनाल : पुराना बस स्टैंड के पास चाकू के बल पर लूटपाट करने के आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपित अदित्या, सावन, देव, रवि के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल चाकू, डंडे, दो मोटरसाइकिल बरामद की गई। पुलिस आरोपितों से पूछताछ कर रही है। पुलिस जानकारी के अनुसार एक जनवरी को पुराना बस अड्डा के पास बाइक सवार 10-12 युवकों ने मामूली कहासुनी पर विकास गांव सींक जिला पानीपत, अमित वासी गांव पोलंगी जिला रोहतक के साथ मारपीट की और चाकू से हमला किया। आरोपितों ने विकास की गाड़ी के शीशे भी तोड़ दिए और उसकी सोने की चैन छीन कर फरार हो गए। विकास के बयान पर थाना शहर करनाल में 10-12 आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। जांच अधिकारी एएसआई ऋषिपाल ने बताया कि मारपीट व लूटपाट के मामले में चार आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है।

chat bot
आपका साथी