जेएन विद्याव्रत संस्थान के चार विद्यार्थियों का जिलास्तर पर चयन

शिक्षा विभाग की ओर से करवाई गई खण्ड स्तरीय खेल प्रतियोगिता में जेएन विद्याव्रत शिक्षण संस्थान रायसन के विद्यार्थी अव्वल रहे। स्कूल संचालक एवं प्रधानाचार्य ने रोहताश राणा ने बताया की नीलोखेड़ी में खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की जा चुकी है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 12 Nov 2021 06:57 PM (IST) Updated:Fri, 12 Nov 2021 06:57 PM (IST)
जेएन विद्याव्रत संस्थान के चार विद्यार्थियों का जिलास्तर पर चयन
जेएन विद्याव्रत संस्थान के चार विद्यार्थियों का जिलास्तर पर चयन

संवाद सूत्र, निगदू : शिक्षा विभाग की ओर से करवाई गई खण्ड स्तरीय खेल प्रतियोगिता में जेएन विद्याव्रत शिक्षण संस्थान रायसन के विद्यार्थी अव्वल रहे। स्कूल संचालक एवं प्रधानाचार्य ने रोहताश राणा ने बताया की नीलोखेड़ी में खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की जा चुकी है। जिसमें विद्यालय के चार विद्यार्थियों ने खंड स्तर पर बेहतरीन प्रदर्शन करके जिला स्तर पर खेलने के लिए जगह बनाई।

इसमें अंडर-14 वर्ग में कबड्डी में मोहित व लवप्रीत और अंडर-17 वर्ग में मनु शर्मा वहीं अंडर-17 वर्ग में खो-खो के लिए अमन पाल, वंश छाबड़ा और लवप्रीत सरोवा शामिल थे। विद्यालय के लिए यह एक बड़ी उपलब्धि है कि खो-खो टीम के कुल सदस्यों में से 3 सदस्य उनके विद्यालय के हैं। विद्यालय पहुंचने पर प्रोत्साहन हेतु चारों विद्यार्थियों को मेडल एवं प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।

प्रधानाचार्य रोहताश राणा ने कहा कि खेल बच्चों के जीवन का अभिन्न अंग है। शारीरिक विकास में खेलकूद की अहम भूमिका होती है। विद्यालय के बच्चों में खेल रूचि बढ़ावे के लिए विद्यालय में भी जेएन विद्याव्रत स्पोर्टस एकेडमी का की गठन किया गया है। जिसके अंतर्गत विद्यालय में समय-समय पर खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती है। विद्यार्थियों को शिक्षा के अलावा हर क्षेत्र में पारंगत करना विद्यालय की प्राथमिकता रहती है। यहीं सर्वागीण विकास है। विद्यालय इसके लिए सदैव तत्पर रहता है। उन्होंने बताया कि 14 नवंबर को जिला स्तर होगी। प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों को इस उपलब्धि के लिए बधाई एवं आगामी प्रतियोगिता हेतु शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर रमेश राणा, विनोद वत्स, मेवा चौधरी, निशा शर्मा, भारती राणा, शालिनी मिगलानी, अनिता शर्मा, सोनिया राणा व सुमन जांगड़ा मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी