सुनीता कश्यप को एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी

गोल्ड मेडल जीतकर देश-विदेश में प्रदेश का नाम रोशन करने वाली सुनीता कश्यप का क्षेत्र में सम्मान किया गया। लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के इंद्री से प्रत्याशी रहे करता राम कश्यप ने कहा कि खेलों को बढ़ावा देने के लिए खिलाड़ियों का मान-सम्मान बढ़ाने के लिए सरकार द्वारा खेल नीति में संशोधन करना चाहिए। वरीयता के आधार पर खिलाड़ियों को नौकरी व आर्थिक सहायता प्रदान करनी चाहिए।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 22 Jun 2021 07:23 AM (IST) Updated:Tue, 22 Jun 2021 07:23 AM (IST)
सुनीता कश्यप को एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी
सुनीता कश्यप को एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी

संवाद सूत्र, गढी बीरबल : गोल्ड मेडल जीतकर देश-विदेश में प्रदेश का नाम रोशन करने वाली सुनीता कश्यप का क्षेत्र में सम्मान किया गया। लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के इंद्री से प्रत्याशी रहे करता राम कश्यप ने कहा कि खेलों को बढ़ावा देने के लिए खिलाड़ियों का मान-सम्मान बढ़ाने के लिए सरकार द्वारा खेल नीति में संशोधन करना चाहिए। वरीयता के आधार पर खिलाड़ियों को नौकरी व आर्थिक सहायता प्रदान करनी चाहिए। उन्होंने परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए सुनीता कश्यप को 101000 की आर्थिक सहायता प्रदान की व उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस कार्य में नफे सिंह एसआइ, नाथीराम आढ़ती, जय भगवान, माई लाल ने भी इस कार्य में उनका सहयोग किया। राम कश्यप ने कहा कि हरियाणा के रोहतक जिले की रहने वाली सुनीता कश्यप जिसने जून 2018 में 52 किलोग्राम भार में राज्य स्तर पर बहादुरगढ़ में गोल्ड मेडल जीता था, 2019 में सोनीपत में राज्य स्तरीय गोल्ड मेडल जीता, 2019 में लोहारू में राज्य स्तरीय चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता, अक्टूबर 2019 में हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में हुई नार्थ इंडिया चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता, फरवरी 2019 में छत्तीसगढ़ में हुई राज्य स्तरीय चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता, फरवरी 2020 में थाइलैंड के बैंकाक में हुई विश्व स्तरीय प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीता। गरीब परिवार से ताल्लुक रखने वाली बेटी को सरकार की तरफ से कोई सुविधा नहीं दी गई। उन्होंने कहा कि हम सरकार से मांग करते हैं कि उनको हर प्रकार की सुविधा दी जाए। उन्होंने कहा की ऐसे खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के लिए सरकार व समाज की तरफ से पूरा सहयोग मिलना चाहिए।

chat bot
आपका साथी