सरकार से धान की पेमेंट न होने से किसान चितित

संवाद सूत्र जलमाना किसानों को धान बिक्री के बाद राशि न मिलने पर किसानों में रोष व्याप्त है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Oct 2020 10:13 AM (IST) Updated:Sat, 31 Oct 2020 10:13 AM (IST)
सरकार से धान की पेमेंट न होने से किसान चितित
सरकार से धान की पेमेंट न होने से किसान चितित

संवाद सूत्र, जलमाना : किसानों को धान बिक्री के बाद राशि न मिलने पर किसानों में रोष व्याप्त है। किसान कुलबीर सिंह, भूपेंद्र सिंह विर्क, हिम्मत सिंह, संदीप सिंह, गुरलाल सिंह, हरमीत सिंह ने बताया कि 5 व 7 अक्टूबर को फसल मंडी में बेची थी जिसकी पेमेंट नहीं पहुंची है। किसानों का कहना है कि गेहूं की फसल की बिजाई भी करनी है उसके लिए बीज व खाद का प्रबंध भी करना है। आढ़ती नरेश, सतीश, अंकुर, सुरेंद्र व सुरेश का कहना है कि हमारे पास पैसे होंगे तो देंगे जबकि आपसी भाईचारा बरकरार रखने के लिए जानकार दुकानदारों के पास खाद, बीज के लिए सफेद पर्ची उधारी की थमाई भी जा रही है।

chat bot
आपका साथी