ट्रैक्टरों के साथ किसानों का दिल्ली कूच आज

संवाद सहयोगी घरौंडा नेशनल हाइवे पर पेप्सी पुल के पास हजारों किसान अपने ट्रैक्टर ट्रालिय

By JagranEdited By: Publish:Sun, 24 Jan 2021 05:15 AM (IST) Updated:Sun, 24 Jan 2021 05:15 AM (IST)
ट्रैक्टरों के साथ किसानों का दिल्ली कूच आज
ट्रैक्टरों के साथ किसानों का दिल्ली कूच आज

संवाद सहयोगी, घरौंडा: नेशनल हाइवे पर पेप्सी पुल के पास हजारों किसान अपने ट्रैक्टर ट्रालियों के साथ एकत्रित होंगे। बसताड़ा टोल प्लाजा की क्रमिक भूख हड़ताल की भागडोर महिलाएं संभालेंगी। जब तक किसानों की दिल्ली वापसी नहीं होती, तब तक बसताड़ा टोल प्लाजा पर महिलाएं डटी रहेंगी।

किसान नेताओं की मानें तो करनाल जिले के गांव-गांव से ट्रैक्टर दिल्ली के लिए रवाना होंगे और लगभग 20 हजार ट्रैक्टर दिल्ली कूच के लिए तैयार हैं। किसानों ने चेताया कि दिल्ली में 26 जनवरी पर ट्रैक्टरों की परेड होगी। जब तक सरकार किसानों की मांग नहीं मानती तब तक आंदोलन यू हीं जारी रहेगा। शनिवार को बसताड़ा टोल प्लाजा पर किसान नेताओं की बैठक हुई। बैठक में 24 जनवरी को दिल्ली कूच कर प्लानिग तैयार की गई। किसान नेताओं ने पदाधिकारियों और वालंटियरों की ड्यूटियां लगाई। साथ ही फैसला लिया गया है कि बसताड़ा टोल प्लाजा पर क्रमिक भूख हड़ताल की जिम्मेदारी महिलाओं को सौंपी जाएगी।

किसान नेता जगदीप सिंह औलख और हैप्पी सिंह ने बताया कि दिल्ली कूच को लेकर गांव-गांव में जनसंपर्क किया था। प्रत्येक गांव से सैकड़ों ट्रैक्टर दिल्ली के लिए रवाना होंगे। प्रत्येक गांव के ट्रैक्टरों को सीरियल नंबर दिया जाएगा और शांतिपूर्ण तरीके से ट्रैक्टर दिल्ली के लिए रवाना होंगे। आज बिखरेगी लोक छटां

बसताड़ा टोल प्लाजा पर 24 जनवरी को गतका कंपटीशन कराया जाएगा, जिसे लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इसमें विभिन्न जिलों से गतका पार्टियां अपनी कला का प्रदर्शन करेगी। किसान नेता जगदीप सिंह औलख ने बताया कि 24 जनवरी को किसान दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे। उसके बाद अन्य पदाधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई। उनके नेतृत्व में धरना प्रदर्शन चलेगा। साथ ही गतका कंपटीशन भी होगा। विजेता टीम को पुरस्कृत किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी