कार की टक्कर से किसान की मौत

गांव चोचड़ा से चोरकारसा लिक रोड पर कार की टक्कर लगने से एक किसान की मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब अलसुबह किसान अपने गांव से खेत में धान की कटाई के लिए जा रहा था।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 19 Oct 2021 07:17 AM (IST) Updated:Tue, 19 Oct 2021 07:17 AM (IST)
कार की टक्कर से किसान की मौत
कार की टक्कर से किसान की मौत

संवाद सहयोगी, असंध : गांव चोचड़ा से चोरकारसा लिक रोड पर कार की टक्कर लगने से एक किसान की मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब अलसुबह किसान अपने गांव से खेत में धान की कटाई के लिए जा रहा था। हादसे में गंभीर रूप से घायल किसान को नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। पीड़ित रणधीर वासी गांव चौचड़ा ने बताया कि उसका बड़ा भाई ब्रह्मदत सुबह खेत में जीरी कटाई के लिए जा रहा था। वह भी उसके साथ था। जब वह गांव से करीब आधा किलोमीटर दूरी पर पहुंचे तो सुबह करीब साढ़े चार बजे उनके गांव की तरफ से एक तेज रफ्तार गाड़ी आई। गाड़ी को देखकर वह साथ लगते खेत में कूद गया। जबकि उसके भाई ब्रह्मदत को गाड़ी की टक्कर लगी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वह उसे नागरिक अस्पताल ले गया। उसे मृत घोषित कर दिया गया। आरोपित कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव स्वजनों को पोस्टमार्टम करवाने के बाद सौंप दिया तो आरोपित कार चालक के खिलाफ केस भी दर्ज कर लिया गया।

कार की टक्कर से साइकिल सवार की मौत

संवाद सहयोगी, इंद्री : कार की टक्कर लगने से एक साइकिल सवार की मौत हो गई। गांव खेड़ा वासी अमित कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पिता रामलाल मेहनत मजदूरी का काम करते थे। सुबह 7 बजे के करीब गांव मुरादगढ के लिए काम के चलते साइकिल पर सवार होकर जा रहे थे। जब वे गांव रामगढ़ छानौ के पास पहुंचे तो एक अज्ञात कार चालक ने उसे टक्कर मार दी। जिसके बाद वह फरार हो गया। घायल अवस्था में रामलाल को इंद्री के स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया, जहां से उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया, लेकिन उसकी ईलाज के दौरान मौत हो गई।

बाइक की टक्कर से साइकिल सवार घायल

घरौंडा : कैरवाली-अमृतपुर कलां रोड पर बाइक ने साइकिल सवार को टक्कर मार दी, जिसमें वह घायल हो गया। रामकिशन कुटेल मोड पर राइस मिल में नौकरी करता है। बीती 12 अक्तूबर की रात लगभग साढ़े आठ बजे वह साइकिल पर सवार होकर अपने घर लौट रहा था। रास्ते में गांव कैरवाली की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक ने उसे टक्कर मार दी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे कल्पना चावला राजकीय अस्पताल में ले जाया गया, जहां से उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी