स्वयंसेवकों ने डबरी में चलाया किसान जागरुकता अभियान

फोटो---10 नंबर है। जागरण संवाददाता करनाल दयाल सिंह कॉलेज के एनएसएस यूनिट के स्वयंस

By JagranEdited By: Publish:Tue, 27 Oct 2020 07:33 AM (IST) Updated:Tue, 27 Oct 2020 07:33 AM (IST)
स्वयंसेवकों ने डबरी में चलाया किसान जागरुकता अभियान
स्वयंसेवकों ने डबरी में चलाया किसान जागरुकता अभियान

फोटो---10 नंबर है।

जागरण संवाददाता, करनाल :

दयाल सिंह कॉलेज के एनएसएस यूनिट के स्वयंसेवकों ने डबरी गांव में जाकर फसल अवशेष (पराली) प्रबंधन पर किसानों को जागरूक किया। कोविड 19 के नियमों को ध्यान में रखकर कॉलेज के प्राचार्य डा. चंद्रशेखर भारद्वाज ने कहा कि वर्तमान समय में पर्यावरण लगातार प्रदूषित होता जा रहा है। इसके स्तर को कम करने के लिए प्रयासों की जिम्मेदारी सिर्फ प्रशासन या कृषि विभाग की नहीं बल्कि हम सबकी है। सरकार द्वारा भी लगातार इस विषय पर सेमिनार व कार्यशालाओं का आयोजन किया जा रहा है। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के साथ- साथ किसानों को भी शिक्षित किया जा रहा है। प्रशासन भी तकनीक तथा मशीनरी द्वारा इस मसले को निपटाने के लिए आगे आया है। किसानों को अपने कटाई वाले खेतों में आग लगाने से रोकने के लिए प्रतिरोधी उपाय किए जा रहे हैं। उन्होंने स्वयंसेवकों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि कालेज भी किसानों को जागरूक करने में प्रशासन का सहयोग दे रहा है।

ग्रामीणों को जागरूक करते हुए कार्यक्रम अधिकारी ने कहा कि हमें खेतों में पराली नहीं जलानी चाहिए। इससे सेहत पर असर पडता है। धरती को भी बहुत नुकसान पहुंचता है। डा. डिपल खोसला ने बताया कि फसल अवशेषों को आग के हवाले करने से विभिन्न बीमारियों से ग्रस्त व्यक्तियों को सीधे तौर पर नुकसान होता है। नियमों की अवहेलना करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी