भाजपा राज से हर वर्ग परेशान : सुनील कौशिक

संवाद सहयोगी, असंध भाजपा सरकार ने प्रदेश को लूटने का काम किया है। भाजपा राज से हर वर्ग प

By JagranEdited By: Publish:Mon, 24 Sep 2018 07:11 PM (IST) Updated:Mon, 24 Sep 2018 07:11 PM (IST)
भाजपा राज से हर वर्ग परेशान : सुनील कौशिक
भाजपा राज से हर वर्ग परेशान : सुनील कौशिक

संवाद सहयोगी, असंध

भाजपा सरकार ने प्रदेश को लूटने का काम किया है। भाजपा राज से हर वर्ग परेशान हो चुका है। यह बात युवा कांग्रेस नेता सुनील कौशिक ने जनसंपर्क अभियान के दौरान कहे।उन्होंने हलके के दर्जनों गांव का दौरा कर लोगों को 30 सितंबर को पानीपत में होने वाली हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर की हल्ला बोल- पोल खोल रैली का न्यौता दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने लोगों को जिस तरह से झूठ बोलकर सत्ता हथियाने का काम किया था, उसकी जनता के सामने पोल खुल चुकी है। इस मौके पर जयभगवान शर्मा, राजेश अरड़ाना, गोवर्धन शर्मा, हरिराम, भगवानदास राणा, जगतराम बलदेव, गौरव, कवर राणा, म¨हद्र शर्मा व जो¨गद्र मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी