भाजपा सरकार की नीतियों से हर वर्ग दुखी : राजेश

संवाद सहयोगी, तरावड़ी : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व ब्लॉकाध्यक्ष राजेश चौधरी ने कहा कि

By JagranEdited By: Publish:Tue, 22 Jan 2019 07:37 PM (IST) Updated:Wed, 23 Jan 2019 01:15 AM (IST)
भाजपा सरकार की नीतियों से हर वर्ग दुखी : राजेश
भाजपा सरकार की नीतियों से हर वर्ग दुखी : राजेश

संवाद सहयोगी, तरावड़ी : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व ब्लॉकाध्यक्ष राजेश चौधरी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी एक मजबूत पार्टी है। जींद में होने वाले उप-चुनाव में कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी रणदीप सुरजेवाला रिकार्ड तोड़ मतों से जीत हासिल करेंगे। राजेश ने कहा कि भाजपा सरकार से अब प्रदेश की जनता दुखी हो चुकी है। भाजपा राज में हर वर्ग परेशान हैं, प्रत्येक विभाग के कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर धरने-प्रदर्शन करने पर मजबूर हैं। प्रदेश सरकार के कार्यकाल में करीब चार साल बीत गए, लेकिन कर्मचारियों की मांगों को आज तक भी अनदेखा किया गया। उन्होंने बताया कि जींद उप-चुनाव में उनके नेतृत्व में नीलोखेड़ी ब्लाक से भी सैकड़ों कार्यकर्ता पहुंचेंगे। वह कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी रणदीप सुरजेवाला के पक्ष में वोट की अपील करेंगे। इस अवसर पर नितेश, रजनीश, सुंदर, घनश्याम, राजेश, नवीन व नीतिन मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी