पर्यावरण के प्रति हर इंसान को समझनी होगी जिम्मेदारी- दिलबाग कादियान

समर्पण मानव सेवा समिति ने पर्यावरण की रक्षा करने और लोगों को इसके प्रति जागरूक करने की मुहिम चलाई हुई है। इसके तहत ही शुक्रवार को समिति की ओर से करीब 1100 पौधे वितरित किए गए। कार्यक्रम की शुरूआत समिति के अध्यक्ष दिलबाग कादियान ने पौधा वितरित कर की।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Jun 2021 07:58 AM (IST) Updated:Sat, 19 Jun 2021 07:58 AM (IST)
पर्यावरण के प्रति हर इंसान को समझनी होगी जिम्मेदारी- दिलबाग कादियान
पर्यावरण के प्रति हर इंसान को समझनी होगी जिम्मेदारी- दिलबाग कादियान

जागरण संवाददाता, करनाल : समर्पण मानव सेवा समिति ने पर्यावरण की रक्षा करने और लोगों को इसके प्रति जागरूक करने की मुहिम चलाई हुई है। इसके तहत ही शुक्रवार को समिति की ओर से करीब 1100 पौधे वितरित किए गए। कार्यक्रम की शुरूआत समिति के अध्यक्ष दिलबाग कादियान ने पौधा वितरित कर की। नींबू, जामुन, आम, आंवला, केसिया सहित कई प्रकार के पौधे वितरित किए गए। उन्होंने बताया कि इस बार पौधों को लेकर लोगों का रूझान देखते ही बनता था। करीब 15 मिनट में पौधों से भरा वाहन खाली हो गया। उन्होंने लोगों को पौधे वितरित करने के साथ-साथ संकल्प भी दिलाया कि वे केवल न सिर्फ पौधारोपण करें बल्कि उनकी देखभाल भी करें। दिलबाग ने बताया कि अब लोग पर्यावरण संरक्षण को लेकर अपनी जिम्मेदारी समझने लगे हैं। पर्यावरण की रक्षा के लिए सबको आगे आने होगा। आज पेड़ों की अंधाधुंध कटाई हो रही है। आक्सीजन का लेवल कम हो रहा है जो हमारे भविष्य में लिए खतरे के संकेत हैं। इसलिए पौधारोपण करना आज की जरूरत है। पर्यावरण के लिए सभी को अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। हर व्यक्ति को पौधारोपण करना चाहिए और उसकी देखभाल भी करनी चाहिए। दिलबाग कादियान ने बताया कि वे काफी समय से लोगों को पर्यावरण सरंक्षण को लेकर जागरूक कर रहे हैं। हर साल वे तकरीबन 1 लाख पौधे वितरित करने का लक्ष्य रखते हैं। इसके साथ ही लोगों को जागरूक भी करते हैं। कार्यक्रम संयोजक सुखविद्र ढुल व अजमेर सिंह ने बताया कि वे किसी को पौधे की कमी नहीं होने देंगे। यदि जरूरत हुई तो घर-घर भी पहुंचाएंगे। लगभग 100 पौधे गोकर्ण गोसेवा टीम को दिए गए जिन्होंने आज रक्तदान शिविर लगाया हुआ था जिसको उन्होंने रक्तदान करने वाले लोगों को भेंट स्वरूप दिया। दिलबाग कादियान ने बताया कि हमारे पास अभी तक 9600 पौधों की डिमांड है जो अगले 1 सप्ताह में पूरी कर दी जाएगी। पौधे पूरी तरह से फ्री उपलब्ध करवाए जाएंगे। इस अवसर पर सुखविदर सिंह, अजमेर, राजेंद्र मित्तल, देवेंद्र सचदेवा, नोबेल, हिमांशु ढींगरा, संजय दीक्षित, मनोज व रमन गुप्ता मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी