असंगठित क्षेत्र के मजदूरों के लिए ई-पोर्टल किया शुरू

सहायक श्रम आयुक्त करनाल ने बताया कि जिला के असंगठित क्षेत्र के मजदूरों के लिए सरकार द्वारा ई-पोर्टल शुरू किया गया है। यह पोर्टल उन असंगठित श्रमिकों का डाटाबेस या रिकार्ड रखने के लिए बहुत ही उपयोगी होगा जिनके लिए सरकार योजनाएं तैयार करती है और उन्हें सहायता पहुंचाना चाहती है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Oct 2021 06:25 AM (IST) Updated:Thu, 21 Oct 2021 06:25 AM (IST)
असंगठित क्षेत्र के मजदूरों के लिए ई-पोर्टल किया शुरू
असंगठित क्षेत्र के मजदूरों के लिए ई-पोर्टल किया शुरू

जागरण संवाददाता, करनाल : सहायक श्रम आयुक्त करनाल ने बताया कि जिला के असंगठित क्षेत्र के मजदूरों के लिए सरकार द्वारा ई-पोर्टल शुरू किया गया है। यह पोर्टल उन असंगठित श्रमिकों का डाटाबेस या रिकार्ड रखने के लिए बहुत ही उपयोगी होगा जिनके लिए सरकार योजनाएं तैयार करती है और उन्हें सहायता पहुंचाना चाहती है। उन्होंने बताया कि ई श्रम कार्ड के रजिस्ट्रेशन बारे कोई समस्या आती है तो राष्ट्रीय टोल फ्री नम्बर 14434 शुरू किया गया है। जिस पर काल करके उक्त समस्या का समाधान पाया जा सकता है। इसके साथ कामन सर्विस सेंटर या खुद के फोन से भी रजिस्ट्रेशन किया जा सकता हैं। ई-पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन के बाद एक कार्ड दिया जाएगा जिस पर एक यूएन नंबर होगा। उन्होंने बताया कि रजिस्ट्रेशन के लिए अपना आधार कार्ड, बैंक खाता नंबर देना अनिवार्य है। इसके अलावा केंद्र व राज्य सरकार की कई योजनाओं का लाभ भी भविष्य में इस आइडी के माध्यम से ही मिलेगा। इस योजना के दायरे में ईट भट्ठे पर काम करने वाले मजदूर, घरों में काम करने वाले मजदूर, रेहड़ी-फड़ी लगाने वाले, न्यूज पेपर वेंडर, कार पेंटर, पलंबर, मोची, रिक्षा, आटो रिक्शा चालक, दूध विक्रेता, मनरेगा मजदूर, छोटे किसान, पशु पालक, कृषि क्षेत्र में लगे मजदूर आते है। उन्होंने बताया कि रजिस्टर्ड मजदूर की मृत्यु होने पर परिजनों को दो लाख रुपये मिलेंगे, वहीं पूर्ण दिव्यांग होने पर भी मजदूर दो लाख रुपये का हकदार होगा।

स्वरोजगार के लिए अनुसूचित जाति एवं वित्त विकास निगम देगा ऋण : विजय कुमार

जागरण संवाददाता, करनाल : हरियाणा अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम द्वारा अनुसूचित जाति के बीपीएल परिवारों की आय बढ़ाने के लिए ऋण उपलब्ध करवाएं जाते है। सभी जरूरतमंद को इसकी जानकारी मिल सके, इसके लिए सरकार द्वारा निर्णय लिया गया कि निगम द्वारा जागरूकता कैंप आयोजित किए जाएंगे। जिला प्रबंधक अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम करनाल विजय कुमार ने बताया कि हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार जिले में बेरोजगार लोगों को ऋण मुहैया करवाने के लिए कैंप लगाए जाएंगे। इन कैंपों में ग्रामीणों को स्वरोजगार चलाने के लिए ऋण की जानकारी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि 21 अक्टूबर को हरियाणा राज्य ग्रामीण बैंक गांव कलसौरा, 25 अक्टूबर को गांव खेड़ी मान सिंह, 26 अक्टूबर को सेंट्रल बैंक आफ इंडिया गांव भादसों तथा 27 अक्टूबर को भारतीय स्टेट बैंक गांव जुंडला में जागरूकता कैंप लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इन जागरूकता कैंपों में निगम की तरफ से विष्णु लिपिक और कर्मबीर चौकीदार लोगों को जानकारी देंगे।

chat bot
आपका साथी