सीजन में खाद से खाली पैक्स व सेल प्वाइंट, किसान परेशान

धान रोपाई का समय चल रहा है। बीते सप्ताह रोपाई की गई अगेती धान यूरिया उर्वरक की खुराक मांग रही है लेकिन गोंदर निसिग बरास सहित अन्य पैक्स व सेल प्वाइंट पर लंबे समय से यूरिया नहीं है। इससे किसान चितित है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 24 Jun 2021 06:41 AM (IST) Updated:Thu, 24 Jun 2021 06:41 AM (IST)
सीजन में खाद से खाली पैक्स व सेल प्वाइंट, किसान परेशान
सीजन में खाद से खाली पैक्स व सेल प्वाइंट, किसान परेशान

संवाद सूत्र, निसिग : धान रोपाई का समय चल रहा है। बीते सप्ताह रोपाई की गई अगेती धान यूरिया उर्वरक की खुराक मांग रही है, लेकिन गोंदर, निसिग बरास सहित अन्य पैक्स व सेल प्वाइंट पर लंबे समय से यूरिया नहीं है। इससे किसान चितित है।

हालांकि बाजार में दुकानों पर भरपूर खाद उपलब्ध है, लेकिन जिन किसानों का सोसाइटी में खाता एवं सही लेनदेन है, वे हमेशा अपने गांव में बनी सोसाइटी से खाद लेते हैं। इससे किसानों का बाजार में जाने का समय व किराया भी बचता है। खाद लेने के लिए नकद राशि देने की आवश्यकता नही होती। किसान छह माह में एक बार फसल कटाई के बाद सोसाइटी से लिए गए खाद व दवा का हिसाब चुकता करते हैं।

किसान गुलजार सिंह, लखविद्र सिंह, मुखत्यार सिंह, जरनैल सिंह व कृपाल सिंह सहित अन्य का कहना था कि धान की फसल फुटाव पर है। यूरिया की पहली खुराक का उचित समय है। फसल खुराक में देरी होने पर किसान को उर्वरक का उचित लाभ नहीं मिल सकेगा। रोपाई के 40 दिन तक धान में खुराक डाली जानी है। रोपाई के एक सप्ताह तक यूरिया की पहली खुराक डाली जानी है, लेकिन पैक्स में यूरिया नहीं होने से परेशानी बढ़ी हुई है। को-आपरेटिव सोसाइटी से खाद लेने पर बिना ब्याज छह माह बाद राशि देनी पड़ती है। खाद की किल्लत के चलते फसल में पहली खुराक में देरी के कारण किसान नुकसान की तरफ बढ़ रहे है।

गोंदर पैक्स के कर्मचारी जयनारायण व निसिग पैक्स प्रबंधक कर्ण सिंह के अनुसार अप्रैल में इफको, कृभको व हैफेड को खाद की डिमांड भेजी थी, लेकिन रैंक नही लगने से अभी तक खाद नही मिला। बुधवार को डाचर गांव में यूरिया का एक ट्रक आया, जो ऊंट के मुंह में जीरा है।

वहीं उप निदेशक डा. आदित्य प्रताप डबास का कहना है कि पैक्स कर्मचारी खाद की मांग को लेकर डिमांड भेजें। यह भी लिखें कि कितना यूरिया खाद चाहिए। दो से तीन दिन में खाद पहुंच जाऐगा। नही पहुंचता है तो सूचित करें, तुंरत कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

chat bot
आपका साथी