मांगों को लेकर 31 अक्टूबर को प्रदर्शन करेंगे कर्मचारी

सर्व कर्मचारी संघ की ओर से बर्खास्त छंटनी ग्रस्त कर्मचारियों व शिक्षकों की बहाली और समायोजन के लिए 31 अक्टूबर को करनाल में प्रदर्शन किया जाएगा। इसी के साथ मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भी दिया जाएगा।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 23 Oct 2021 07:00 PM (IST) Updated:Sat, 23 Oct 2021 07:00 PM (IST)
मांगों को लेकर 31 अक्टूबर को प्रदर्शन करेंगे कर्मचारी
मांगों को लेकर 31 अक्टूबर को प्रदर्शन करेंगे कर्मचारी

करनाल (विज्ञप्ति): सर्व कर्मचारी संघ की ओर से बर्खास्त, छंटनी ग्रस्त कर्मचारियों व शिक्षकों की बहाली और समायोजन के लिए 31 अक्टूबर को करनाल में प्रदर्शन किया जाएगा। इसी के साथ मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भी दिया जाएगा।

ये निर्णय सर्व कर्मचारी संघ कार्यलय में आयोजित जिला की विस्तारित बैठक में लिए गए। प्रधान मलकीयत सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में 31 अक्टूबर के प्रदर्शन की तैयारियों की समीक्षा की गई। बैठक में एसकेएस के राज्य महासचिव सतीश सेठी, प्रेस प्रवक्ता इंद्र सिंह बधाना व केंद्रीय कमेटी सदस्य कृष्ण शर्मा मौजूद रहे। महासचिव सतीश सेठी ने कहा कि भाजपा-जजपा की गठबंधन सरकार ने रोजगार देने की बजाए कर्मचारियों को हर स्तर पर परेशान किया है। इसी प्रकार आउटसोर्सिंग पर लगे स्वास्थ्य विभाग के काफी कर्मियों को नौकरी से हटाया गया है। पीटीआई, ड्राइंग व ग्रुप डी के बर्खास्त कर्मचारियों के समायोजन के बारे में वादाखिलाफी की गई है। आदेशों की धज्जियां उड़ाकर दूसरे कर्मियों को लगा दिया गया। सरकार की नीयत में खोट है, जो रोजगार देने की बजाए छीनने में लगी है।

प्रवक्ता इंद्र सिंह बधाना व केंद्रीय कमेटी सदस्य कृष्ण शर्मा ने कहा कि सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा ने निर्णायक आन्दोलन की ओर बढ़ते हुए 12 दिसम्बर को प्रदेश भर के जिला मुख्यालयों पर हल्ला बोल प्रदर्शन का ऐलान किया है। इससे पहले हर कर्मचारी व शिक्षक से सम्पर्क किया जाएगा। बैठक में आल हरियाणा पावर कारपोरेशन वर्कर यूनियन के राज्य उप प्रधान राजेश कौशिक, रिटायर्ड कर्मचारी संघ के राज्य उप महासचिव वाईपी यादव, जिला वरिष्ठ उपप्रधान बलराज, विद्यालय अध्यापक संघ के प्रधान रमेश शर्मा, पैक्स प्रधान कुलदीप राणा, हुडा प्रधान जोगी राम, पीटीआई से शिव कुमार, ब्लाक असंध से कर्मवीर शर्मा, घरौंडा अंकित राणा व रमेश, निसिग से महेंद्र सिंह, इंद्री से ऋषि पाल, महेंद्र सिंह, रंग लाल संधू व अनिल कुमार आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी