कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की

सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के बैनर तले कई विभागों के कर्मचारी में बिजली विभाग कार्यालय के प्रांगण में एकत्र हुए और धरना प्रदर्शन करते हुए सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। यहां से प्रदर्शन करते हए शहीद उधम सिंह चौक पर पहुंचे।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 27 Nov 2020 05:13 AM (IST) Updated:Fri, 27 Nov 2020 05:13 AM (IST)
कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की
कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की

संवाद सहयोगी, इंद्री : सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के बैनर तले कई विभागों के कर्मचारी में बिजली विभाग कार्यालय के प्रांगण में एकत्र हुए और धरना प्रदर्शन करते हुए सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। यहां से प्रदर्शन करते हए शहीद उधम सिंह चौक पर पहुंचे। धरना प्रदर्शन की अध्यक्षता संघ के खंड प्रधान नरेश मैहला ने की और संचालन ब्लॉक सचिव रिषिपाल के किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों को एसकेएस के जिला प्रधान मलकीत सिंह, महिमा सिंह, मान सिंह चंदेल, प्रेमपाल सिंह चंदेल, अर्जुन प्रधान फायर ब्रिगेड, धनीराम, नरेश ने संबोधित किया। उन्होंने नए कृषि कानूनों को किसान विरोधी करार दिया और किसानों की मांगों का समर्थन किया। उन्होंने अपनी 26 नवंबर की राष्ट्रव्यापी हड़ताल को सफल बताते हुए हड़ताल के मुद्दों पर चर्चा की। इस मौके पर रमेश, सुखविदर, विजय, दीपक, चरणजीत, रमेश कुमार, अजय, मनोज, राजीव राठी, रण सिंह, शिव कुमार, मोहन, सुखदेव, रणबीर, मनदीप, अंकित, जीवन, अरुण कैहरबा, हुस्न लाल, नरेन्द्र सिंह, दलेल सिंह, विनोद, बुधराम, चेत राम, परमजीत, चरणजीत, बुधराम मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी