आनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में कर्मचारियों ने किया विरोध प्रदर्शन

राज्य कार्यकारिणी के आह्वान पर बिजली बोर्ड के प्रांगण में गेट मीटिग का आयोजन कर विरोध प्रदर्शन किया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 05 Jan 2021 09:29 AM (IST) Updated:Tue, 05 Jan 2021 09:29 AM (IST)
आनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में कर्मचारियों ने किया विरोध प्रदर्शन
आनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में कर्मचारियों ने किया विरोध प्रदर्शन

संवाद सहयोगी, असंध : ऑल हरियाणा पावर कारपोरेशन वर्कर यूनियन की राज्य कार्यकारिणी के आह्वान पर बिजली बोर्ड के प्रांगण में गेट मीटिग का आयोजन कर विरोध प्रदर्शन किया। गेट मीटिग की अध्यक्षता दोनों यूनिटों के प्रधान सतपाल सिंह व सुखदर्शन सिंह ने की। मंच का संचालन अजमेर जागलान ने किया। बिजली कर्मचारियों ने ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी का विरोध किया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। यूनिट प्रधान महेंद्र पाल व चेयरमैन कपिल शर्मा ने कहा कि बिजली निगम में ट्रांसफर पॉलिसी किसी भी कर्मचारी के हित में नहीं है। यूनिट प्रधान सुरेन्द्र मान ने कहा कि यदि सरकार इस ट्रांसफर पॉलिसी पर रोक नहीं लगाती तो कर्मचारी आन्दोलन करने पर मजबूर होंगे। इस अवसर पर शिवकुमार शर्मा, सतपाल सैनी,सुनील कुमार, बिजेंद्र सैनी, राकेश खन्ना, अशोक कुमार, राजेश कुमार, रणबीर, अशोक मौजूद रहे।

ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी को वापस लेने की मांग

जासं, करनाल : एचएसईबी वर्कर यूनियन ने सोमवार को राजीव गांधी विद्युत सदन में केंद्रीय परिषद के आदेशानुसार आनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में गेट मीटिग की। सर्कल सचिव उमेद सिंह मलिक ने कहा कि आनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी कर्मचारी विरोधी है। सरकार को इसे तुरन्त प्रभाव से रद करना चाहिए। मीटिग की अध्यक्षता अशोक मुंजाल एवं दीवान चंद प्रधान ने की। संचालन सोमपाल रामगोपाल सचिव ने किया। सिटी यूनिट प्रधान राजकुमार चौधरी और यूनिट सचिव ओमपाल नरवाल ने कहा कि इस पॉलिसी से कर्मचारियों में भारी रोष है। सरकार को कर्मचारियों के हित में नीतियां बनानी चाहिए। कर्मचारियों का शोषण बंद हो। सरकार ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी को वापस ले। इस मौके पर चक्रवर्ती शर्मा, उपेन्द्र यादव, सुरेंद्र, रामपाल, गुरनाम संधू, संजय, साहब सिंह, प्रवीन तिवारी, महावीर व पंकज चुघ मौजूद रहे।

सीएचसी बल्ला में कोरोना के 73 सैंपल लिए

बल्ला : सीएचसी में कोविड-19 के 73 सैंपल लिए गए। एसएमओ डॉक्टर कुलजीत सिंह ने बताया कि गांव गोली, सालवन, बल्ला पाढ़ा, पक्काखेड़ा, फफड़ाना सहित 13 गांव में अभी तक पांच हजार टेस्ट लिए जा चुके हैं, जिनमें 115 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। डा. कुलजीत ने विद्यार्थियों को मास्क लगाने व शारीरिक दूरी बनाए रखने की अपील की। इस अवसर पर दिलावर, रामविलास, प्रदीप, रवि, रविदर, सागर, सेमी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी