पेड़-पौधे लगाकर धरती के तापमान को संतुलित किया जा सकता है : हरप्रीत सिंह विर्क

पौधारोपण अभियान के तहत भाजपा नेता हरप्रीत सिंह विर्क ने पौधारोपण किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने राजकीय स्कूलों स्वास्थ्य केंद्रों सहित खाली पड़े स्थानों पर भाजपा नेता हरप्रीत सिंह विर्क के साथ मिलकर करीब दस पौधे लगाए।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 26 Jul 2021 06:47 AM (IST) Updated:Mon, 26 Jul 2021 06:47 AM (IST)
पेड़-पौधे लगाकर धरती के तापमान को संतुलित किया जा सकता है : हरप्रीत सिंह विर्क
पेड़-पौधे लगाकर धरती के तापमान को संतुलित किया जा सकता है : हरप्रीत सिंह विर्क

संवाद सूत्र, जलमाना : पौधारोपण अभियान के तहत भाजपा नेता हरप्रीत सिंह विर्क ने पौधारोपण किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने राजकीय स्कूलों, स्वास्थ्य केंद्रों सहित खाली पड़े स्थानों पर भाजपा नेता हरप्रीत सिंह विर्क के साथ मिलकर करीब दस पौधे लगाए। वहीं पुराने पेड़-पौधों की टहनियों की छंटाई कर उनमें पानी डाला गया। उन्होंने कहा कि पेड़-पौधे लगाकर धरती के तापमान को संतुलित किया जा सकता है। इसलिए हमें जीवन में एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए।

प्राण वायु के लिए पौध लगाना अनिवार्य : जैन

जागरण संवाददाता, करनाल: (विज्ञप्ति) रोटरी क्लब करनाल द्वारा बाबा बंसी वाले गौसेवा धाम फूसगढ़, करनाल में पौधरोपण एवं अन्नपूर्णा महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3080 के पूर्व गवर्नर रोटेरियन जितेंद्र ढींगरा ने भाग लिया। क्लब प्रवक्ता के अनुसार रोटेरियन जितेंद्र ढींगरा द्वारा कार्यक्रम की शुरूआत गोशाला क्षेत्र में औषधीय पौधे रोपने के साथ की गई। इसके बाद रोटरी के डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरी संदीप गोयल एवं सहायक गवर्नर गौरव तुली सहित क्लब के अन्य सदस्यों द्वारा भी पौधरोपण किया गया। इसके बाद रोटेरियन जितेंद्र ढींगरा और क्लब के सदस्यों ने गौशाला की गायों को हरा चारा और गुड़ खिलाया। मुख्यातिथि रोटेरियन जितेंद्र ढींगरा ने कहा कि रोटरी ने अपनी शुरूआत से लेकर अब तक समाज को किसी न किसी रूप में केवल देने का काम किया जो आज भी जारी है और ये रोटरी सदस्यों के द्वारा अनवरत चलता रहेगा। इस अवसर पर रोटरी क्लब करनाल के सदस्यों ने मुख्य अतिथि को शॉल और रोटरी के डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरी संदीप गोयल एवं सहायक गवर्नर गौरव तुली को पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया। उपरोक्त कार्यक्रम से पूर्व रोटरी क्लब के सदस्यों द्वारा सुबह साढ़े छह बजे शुगर मिल के पास नहर की पटरी के किनारे की खाली जमीन पर बांस के बीजों को बोया गया। उल्लेखनीय है कि बांस का पेड़ वायुमंडल में बहुत अधिक मात्रा में आक्सीजन प्रदान करता है। इस मौके पर विनोद कुमार, डा. पीके जैन, डा. एके सूद, राजेश भाम्बा, जगदीश अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, डा. डीडी शर्मा, मनीष बंसल, विनोद मिश्र, आशीष बंसल, शशि गौर, नीलम बंसल व रेखा मिश्र मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी