शरीर का फिट रहना हर काम के लिए बेहद ही जरूरी : डॉ. चंद्रशेखर

नेहरू युवा केंद्र एवं दयाल सिंह कॉलेज करनाल के एनएसएस के स्वयंसेवकों के संयुक्त तत्वावधान में फिट इंडिया अभियान को आगे बढ़ाने के लिए जिलास्तरीय साइकिल रैली का आयोजन किया गया। रैली में 100 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। रैली दयाल सिंह कॉलेज से चलकर अंबेडकर चौक होते हुए बलड़ी बाइपास से 5 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए वापस कर्ण स्टेडियम पहुंची। एनएसएस के स्वयंसेवक एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी राजकीय स्कूल करनाल के छात्र एवं रॉयल साइकलिग क्लब करनाल के प्रतिभागियों ने इस रैली में हिस्सा लिया। नेहरू युवा केंद्र संगठन के राज्य निदेशक एसएन शर्मा एवं कॉलेज प्राचार्य डॉ. चंद्रशेखर भारद्वाज ने साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 19 Jan 2020 06:35 AM (IST) Updated:Sun, 19 Jan 2020 06:35 AM (IST)
शरीर का फिट रहना हर काम के लिए बेहद ही जरूरी : डॉ. चंद्रशेखर
शरीर का फिट रहना हर काम के लिए बेहद ही जरूरी : डॉ. चंद्रशेखर

जागरण संवाददाता, करनाल :

नेहरू युवा केंद्र एवं दयाल सिंह कॉलेज करनाल के एनएसएस के स्वयंसेवकों के संयुक्त तत्वावधान में फिट इंडिया अभियान को आगे बढ़ाने के लिए जिलास्तरीय साइकिल रैली का आयोजन किया गया। रैली में 100 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। रैली दयाल सिंह कॉलेज से चलकर अंबेडकर चौक होते हुए बलड़ी बाइपास से 5 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए वापस कर्ण स्टेडियम पहुंची। एनएसएस के स्वयंसेवक, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी, राजकीय स्कूल करनाल के छात्र एवं रॉयल साइकलिग क्लब करनाल के प्रतिभागियों ने इस रैली में हिस्सा लिया। नेहरू युवा केंद्र संगठन के राज्य निदेशक एसएन शर्मा एवं कॉलेज प्राचार्य डॉ. चंद्रशेखर भारद्वाज ने साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि हमारे शरीर का फिट रहना हर काम के लिए बेहद ही जरूरी है। इसी जरूरत को देखते हुए भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गत वर्ष 2019 में खेल दिवस के मौके पर फिट इंडिया अभियान की शुरुआत की थी। फिट इंडिया अभियान आज देश की आवश्यकता है, क्योंकि हमारे देश के नागरिक लगातार मोटापे और बीमारियों से ग्रसित होता जा रहे हैं। इससे हमारा स्वास्थ्य ठीक रहता है। साथ ही इससे सड़कों पर ट्रैफिक एवं प्रदूषण भी कम होता है, जोकि हमारे समाज के लिए लाभकारी है। इस अवसर पर डॉ. महावीर प्रसाद, डॉ. जयकुमार एवं निधि जास्ट ने बताया कि हमारा कॉलेज लगातार प्रशासन के सहयोग से समाज हित के अनेकों अभियान चला रहा है। भारत युवाओं का देश है। अगर यहां के युवाओं को सही दिशा में लेकर जाया जाये तो कुछ रचनात्मक किया जा सकता है। जीवन में सफल होने के लिए यह बेहद ही जरूरी है कि हमारे देश के युवा तन और मन दोनों से स्वस्थ हो। इस मौके पर राजकुमार गौड़, आरटीए इंस्पेक्टर जोगिद्र ढुल एवं अशोक भारद्वाज, राजकीय स्कूल से नरेंद्र शर्मा उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी