जिला बार एसोसिएशन का चुनाव शेड्यूल जारी

चुनाव के लिए नियुक्त किए गए आरओ वरिष्ठ अधिवक्ता जगमाल सिंह जटैन एआरओ यश चोपड़ा भास्कर भल्ला विशाल गौर जयपाल कश्यप व विक्रम सिंह ने शुक्रवार को पत्रकार वार्ता में चुनाव संबंधी जानकारियां दी।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 03 Dec 2021 07:47 PM (IST) Updated:Fri, 03 Dec 2021 07:47 PM (IST)
जिला बार एसोसिएशन का चुनाव शेड्यूल जारी
जिला बार एसोसिएशन का चुनाव शेड्यूल जारी

जागरण संवाददाता, करनाल: जिला बार एसोसिएशन का शुक्रवार को चुनाव शेड्यूल जारी कर दिया गया है। प्रधान समेत पांच पदाधिकारियों के चयन के लिए मतदान 17 दिसंबर को होगा।

चुनाव के लिए नियुक्त किए गए आरओ वरिष्ठ अधिवक्ता जगमाल सिंह जटैन, एआरओ यश चोपड़ा, भास्कर भल्ला, विशाल गौर, जयपाल कश्यप व विक्रम सिंह ने शुक्रवार को पत्रकार वार्ता में चुनाव संबंधी जानकारियां दी। आरओ जगमाल सिंह जटैन ने कहा कि छह दिसंबर से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। छह और सात दिसंबर को सुबह 10 से दोपहर तीन बजे तक उम्मीदवार नामांकन भर सकते हैं। आठ दिसंबर को नामांकन पत्रों की जांच के बाद छंटनी होगी। नौ दिसंबर को नामांकन पत्र वापस लिया जा सकेगा। उन्होंने बताया कि नौ दिसंबर को उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी जाएगी। 17 दिसंबर को सुबह नौ से शाम साढ़े चार बजे तक वोट डाले जाएंगे। इसी दिन शाम पांच बजे वोटों की गिनती शुरू होगी और परिणामों की घोषणा कर दी जाएगी। चुनाव अधिकारियों ने बताया कि शांतिपूर्ण चुनाव के लिए उचित व्यवस्था की जाएगी। उम्मीवादों को मतदाताओं को रिझाने के लिए पार्टी आदि करने की इजाजत नहीं होगी। कोर्ट परिसर या बाहर भी किसी भी जगह लेक्स या बैनर नहीं लगाए जा सकेंगे। लोकतंत्र की मर्यादाओं का पालन करते हुए संपूर्ण चुनाव प्रक्रिया स पन्न होगी। जिला बार एसोसिएशन के चुनाव में पांच पदाधिकारियों का चयन मतदाता करते हैं, जिनमें प्रधान, उपप्रधान, महासचिव, संयुक्त सचिव व कोषाध्यक्ष का पद शामिल हैं। नामांकन पत्र भरते समय इच्छुक प्रार्थी अपने साथ पांच लोगों को लेकर ही आ सकता है। कोरोना महामारी से संबंधित हिदायतों का पालन सभी को करना होगा।

chat bot
आपका साथी