डीसी ने किया जेल का निरीक्षण, पूछी समस्याएं

डीसी डॉ. आदित्य दहिया ने शुक्रवार को करनाल जेल का आधिकारिक दौरा किया। उन्होंने जेल अधीक्षक शेर¨सह के साथ महिला जेल तथा उसमें खोले गए सिलाई, कढ़ाई सेंटर, छोटे बच्चों का प्ले स्कूल व क्रेच, आध्यत्मिक व मनोरंजन कक्ष तथा कैदियों की विभिन्न बैरकों का निरीक्षण किया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 21 Sep 2018 06:58 PM (IST) Updated:Sat, 22 Sep 2018 01:30 AM (IST)
डीसी ने किया जेल का निरीक्षण, पूछी समस्याएं
डीसी ने किया जेल का निरीक्षण, पूछी समस्याएं

जागरण संवाददाता, करनाल : डीसी डॉ. आदित्य दहिया ने शुक्रवार को करनाल जेल का आधिकारिक दौरा किया। उन्होंने जेल अधीक्षक शेर¨सह के साथ महिला जेल तथा उसमें खोले गए सिलाई, कढ़ाई सेंटर, छोटे बच्चों का प्ले स्कूल व क्रेच, आध्यत्मिक व मनोरंजन कक्ष तथा कैदियों की विभिन्न बैरकों का निरीक्षण किया।

डीसी ने ब्लॉक नंबर-4 की विभिन्न पुरुष बैरकों में जाकर कैदियों की समस्याएं पूछी तो ज्यादातर पैरोल को लेकर मिली। समस्याएं सुनकर डीसी ने कैदियों को आश्वस्त किया कि जेल अधीक्षक से आवेदन भिजवाएं। पैरोल को लेकर उनकी समस्याएं दूर की जाएंगी।

जिला अधीक्षक शेर¨सह ने डीसी को बताया कि शुक्रवार से जिला जेल में सोलर पैनल सिस्टम प्रारंभ हो गया है। इससे प्राप्त ऊर्जा के प्रयोग से बिजली की बचत होगी। उन्होंने बताया कि जेल में रह रहे कैदियों व अंडर ट्रायल की समस्याएं नियमित रूप से सुनी जाती हैं और यथासंभव उनका हल भी किया जाता है।

उन्होंने यह भी बताया कि वर्तमान में करनाल जेल में कैदियों की संख्या 952 है, जिनमें 918 पुरुष व 34 महिला कैदी हैं। इस मौके पर उनके साथ डीएसपी सिटी बल¨जद्र ¨सह, सीजेएम के प्रतिनिधि, लीगल एड सर्विस के पैनल एडवोकेट जगमाल ¨सह तथा मुख्यमंत्री की सुशासन सहयोगी साक्षी श्रीवास्तव भी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी