भूमि की उर्वरा शक्ति के लिए फसल अवशेष जरूरी : कांबोज

संवाद सहयोगी इंद्री तहसीलदार दर्पण कांबोज ने कहा कि फसल अवशेष न जलाएं इससे बड़ा नुकसान

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Oct 2020 08:24 AM (IST) Updated:Sat, 31 Oct 2020 08:24 AM (IST)
भूमि की उर्वरा शक्ति के लिए फसल अवशेष जरूरी : कांबोज
भूमि की उर्वरा शक्ति के लिए फसल अवशेष जरूरी : कांबोज

संवाद सहयोगी, इंद्री : तहसीलदार दर्पण कांबोज ने कहा कि फसल अवशेष न जलाएं, इससे बड़ा नुकसान होता है। फसल अवशेष प्रबंधन को लेकर सरकार ने जो स्कीमें चलाई हैं, किसान उनका लाभ उठाएं। उन्होंने कहा कि फसल अवशेष प्रबंधन से भूमि की उर्वरा शक्ति भी बढ़ेगी व पर्यावरण भी साफ सुथरा रहेगा और प्रदूषण से होने वाली रोगों से बचाव भी होगा। उन्होंने कहा कि फसल अवशेष प्रबंधन के लिए सरकार द्वारा समय-समय पर किसानों के लिए कृषि यन्त्रों पर अनुदान दिया जाता है और इन कृषि यंत्रों की सहायता से फसल अवशेषों को भूमि में मिलाया जा सकता है और कृषि यंत्रों का प्रयोग करके किसान अपने खेत से अधिक पैदावार ले सकता है। कांबोज ने कहा कि फसल अवशेषों में आग लगाने से हमारा पर्यावरण दूषित हो रहा है जिसकी वजह से अनेक बीमारियों का सामना करना पड़ता है।

chat bot
आपका साथी