कोरोना की बंदिशों में श्रद्धा से मना क्रिसमस

जागरण संवाददाता करनाल कोरोना बंदिशों के बीच क्रिसमस पर्व उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 26 Dec 2020 05:20 AM (IST) Updated:Sat, 26 Dec 2020 05:20 AM (IST)
कोरोना की बंदिशों में श्रद्धा से मना क्रिसमस
कोरोना की बंदिशों में श्रद्धा से मना क्रिसमस

जागरण संवाददाता, करनाल: कोरोना बंदिशों के बीच क्रिसमस पर्व उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया। हालांकि हर साल की तरह इस बार कई गिरजाघरों में उतने कार्यक्रम नहीं हुए, जितने हर साल आयोजित किए जाते थे। कुछ चर्च के मुख्य द्वार भी बंद रहे और बाहर ही मोमबत्ती जलाकर प्रार्थना करने की व्यवस्था की गई, जबकि कुछ जगह चर्च के अंदर जाकर प्रार्थना करने व मोमबत्ती जलाने की व्यवस्था रही। इसके साथ ही चर्च के बाहर बच्चों के खिलौने, सांता क्लाज के कपड़े, टोपी और मुखौटों के लिए स्टाल लगे, जहां लोगों ने खरीदारी की।

करनाल की रेलवे रोड स्थित मुख्य चर्च में सुबह 10 बजे प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। इसमें समाज के लोगों ने विश्व कल्याण के साथ ही कोरोना की समाप्ति के लिए प्रार्थना की। सभा के बाद चर्च के मुख्य द्वार बंद कर दिया गया। इसके साथ ही बाहर मोमबत्ती जलाकर प्रार्थना करने की व्यवस्था की गई। जबकि युवाओं के लिए सेल्फी प्वाइंट बनाए गए। सुबह से लेकर रात तक लोगों का आवागमन चर्च में जारी रहा। इसके साथ ही चर्च के बाहर अलग अलग सामान की बिक्री के लिए स्टाल भी सजाए गए। इसके अलावा कुंजपुरा रोड स्थित चर्च में भी दिनभर लोगों का आवागमन रहा। यहां चर्च को सुंदर ढंग से सजाया गया। लोगों ने चर्च के अंदर जाकर प्रार्थना की।दूसरी ओर क्रिसमस पर्व को लेकर शहर के रेस्टोरेंट व ढाबों पर भी भीड़ दिखाई दी। लोगों ने स्वजनों के साथ घरों के बाहर आकर इस पर्व को मनाया। इसके अलावा एक दूसरे को तोहफे भेंट किए, जिसके चलते गिफ्ट गैलरियों पर भी बिक्री बढ़ी।

chat bot
आपका साथी