कोरोना से बचाव को कांग्रेसियों ने बांटे मास्क

कांग्रेस के जिला संयोजक त्रिलोचन सिंह ने कहा कि कोरोना के केस बढ़ते जा रहे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 28 Sep 2020 06:20 AM (IST) Updated:Mon, 28 Sep 2020 06:20 AM (IST)
कोरोना से बचाव को कांग्रेसियों ने बांटे मास्क
कोरोना से बचाव को कांग्रेसियों ने बांटे मास्क

फोटो---41 नंबर है। जागरण संवाददाता, करनाल: कांग्रेस के जिला संयोजक त्रिलोचन सिंह ने कहा कि कोरोना के नए मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। इसके चलते लोगों को सावधानी बरतना बेहद जरूरी है। अपने और अपने परिवार की सुरक्षा के लिए सावधानी बरतें। वह राम नगर में आयोजित मास्क वितरण कार्यक्रम में बोल रहे थे। यहां पर उन्होंने अपने साथियों के साथ पांच हजार मास्क वितरित किए। उन्होंने प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कुमारी शैलजा द्वारा भेजे गए 5000 मास्क जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाने का अभियान शुरू किया है। इसके तहत पूर्व महिला जिला कांग्रेस अध्यक्ष ऊषा तुली, ब्लॉक शहरी कांग्रेस संयोजक डॉ. फतेह चंद, ब्लॉक अध्यक्ष कांग्रेस देहात जितेंद्र पांचाल, सेवादल सिटी अध्यक्ष नरेंद्र जोगा, सुनहरा राम, आनंद कुमार, मदन लाल, पुनीत कुमार व सुखविदर सिंह के साथ मास्क वितरित किए। उन्होंने कहा कि कोविड-19 का खतरा दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। सेहत का बचाव करने के लिए मास्क लगाना जरूरी है। जिन साथियों को मास्क दिए जा रहे हैं, वे सब अपने अपने मोहल्लों, वार्ड और गलियों में जरूरतमंद लोगों को जागरूक करेंगे और मास्क बाटेंगे।

chat bot
आपका साथी