कांग्रेस सेवा दल ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज

कांग्रेस सेवा दल की परंपरा के तहत महीने के आखिरी रविवार को नेशनल हाईवे स्थित कार्यालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 28 Nov 2021 08:18 PM (IST) Updated:Sun, 28 Nov 2021 08:18 PM (IST)
कांग्रेस सेवा दल ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज
कांग्रेस सेवा दल ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज

जागरण संवाददाता, करनाल: कांग्रेस सेवा दल की परंपरा के तहत महीने के आखिरी रविवार को नेशनल हाईवे स्थित कार्यालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी देसाई, हरियाणा प्रदेश प्रभारी राजबीर मराठा व प्रदेश अध्यक्ष डा. पूनम चौहान के निर्देश पर यह कार्यक्रम हुआ।

सेवादल के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। इस मौके पर प्रदेश महासचिव जोगिद्र चौहान, प्रदेश सचिव जगीर सैनी, जिला प्रधान अनिल शर्मा व ग्रामीण जिला प्रधान मदन राणा ने कार्यकर्ताओं को सेवादल के मूल कर्तव्यों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सेवा दल की शुरुआत 1924 में एनएस हार्डिकर ने आंध्र प्रदेश के काकिनाडा में की थी। पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू कांग्रेस सेवा दल के पहले चेयरमैन बनाए गए।

उन्होंने कहा कि सेवा दल के स्वयंसेवक गांधी टोपी पहनने और उनके विचारों पर चलने के लिए जाने जाते हैं। ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रीय गान हुआ।

इस अवसर पर उपप्रधान बलजीत चौहान, सुरजीत सिंह, महासचिव डा. जगमाल सिंह, अमरजीत भोला, रणदीप चौधरी, महामंत्री सुरेंद्र डाकवाला, मीडिया प्रभारी सुनील शर्मा, सचिव हरीराम, नरेश कुमार, ब्लाक सचिव इंद्री सुभाष, सचिव नरेंद्र कुमार, महामंत्री सुरेंद्र सरपंच, शहरी प्रधान नीलोखेड़ी, राजेंद्र सिंह घणगस, ब्लाक अध्यक्ष नीलोखेड़ी विजय शर्मा, शहरी प्रधान इंद्री रामेश्वर दास, ब्लाक अध्यक्ष असंध राजेंद्र राणा व सचिव साहब सिंह मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी