कांग्रेस ने हमेशा भ्रष्टाचार और घोटाले करने वाले लोगों का साथ दिया : कौशिक

मानव सेवा संघ के प्रांगण में आम आदमी पार्टी ने पत्रकारों से वार्ता के दौरान घोटाला-पोल खोल अभियान के तहत अपना दृष्टिकोण सामने रखा। इस दौरान उत्तरी हरियाणा जोन प्रधान प्रो. बीके कौशिक ने कहा कि भाजपा का सबका साथ सबका विकास नारा झूठा है। कांग्रेस भी सदा भ्रष्टाचारियों का साथ देती रही। इन दोनों दलों से सचेत रहना होगा।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 25 Oct 2021 06:44 PM (IST) Updated:Mon, 25 Oct 2021 06:44 PM (IST)
कांग्रेस ने हमेशा भ्रष्टाचार और घोटाले करने वाले लोगों का साथ दिया : कौशिक
कांग्रेस ने हमेशा भ्रष्टाचार और घोटाले करने वाले लोगों का साथ दिया : कौशिक

करनाल (विज्ञप्ति) : मानव सेवा संघ के प्रांगण में आम आदमी पार्टी ने पत्रकारों से वार्ता के दौरान घोटाला-पोल खोल अभियान के तहत अपना दृष्टिकोण सामने रखा। इस दौरान उत्तरी हरियाणा जोन प्रधान प्रो. बीके कौशिक ने कहा कि भाजपा का सबका साथ सबका विकास नारा झूठा है। कांग्रेस भी सदा भ्रष्टाचारियों का साथ देती रही। इन दोनों दलों से सचेत रहना होगा।

कौशिक ने कहा कि प्रदेश सरकार कुछ लोगों को फायदा पहुंचाने का काम कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सीएम सिटी में वाल्मीकि चौक से रेलवे रोड की कुछ जमीन पर एक सामाजिक संस्था ने कब्जा किया हुआ है। सरकारी रिकार्ड में आज भी यह शामलात जमीन है, परंतु यह संस्था के कब्जे में है। नगर निगम बनने के आठ साल बाद भी संस्था जमीन का इंतकाल अपने नाम नहीं करवा पाई। राजस्व विभाग में भी कोई कागजात जमा नहीं करवाए गए।

कौशिक ने कहा कि जानकारी के अनुसार 60-70 साल पुरानी इस शामलात जमीन पर कई वर्ष से आयोजन भी किया जा रहा है। यही नहीं, जमीन पर संस्था ने बारात घर बना लिया तथा भवन को बनाने के लिए एक पूर्व सांसद ने सांसद निधि कोष से पांच लाख रुपए दिए जबकि छह लाख रुपये एक सरकारी विभाग से आया। संस्था ने इस जमीन पर 111 से ज्यादा दुकानें बना डाली। सरकारी जमीन का किराया संस्था वसूल रही है। अधिवक्ता नरेंद्र सुखन द्वारा लगाई गई आरटीआइ के आधार पर यह रहस्योद्घाटन हुआ है। प्रो. कौशिक ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा भ्रष्टाचार और घोटाले करने वाले लोगों का साथ दिया है। इस अवसर पर संगठन मंत्री दीपक मित्तल व विधानसभा अध्यक्ष संजीव मेहता मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी