कर्नल विजय राणा होंगे सैनिक स्कूल के नए प्रधानाचार्य

सैनिक स्कूल कुंजपुरा के प्राचार्य कर्नल वीडी चंदोला का मंगलवार को विद्यालय में आखिरी कार्यदिवस रहा। अब कर्नल विजय राणा इस विद्यालय के नए प्रधानाचार्य होंगे। चार साल से भी अधिक अपने कार्यकाल में कर्नल चंदोला ने विद्यालय हित में कई महत्वपूर्ण कार्य किए।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 01 Dec 2021 12:33 AM (IST) Updated:Wed, 01 Dec 2021 12:33 AM (IST)
कर्नल विजय राणा होंगे सैनिक स्कूल के नए प्रधानाचार्य
कर्नल विजय राणा होंगे सैनिक स्कूल के नए प्रधानाचार्य

जागरण संवाददाता, करनाल : सैनिक स्कूल कुंजपुरा के प्राचार्य कर्नल वीडी चंदोला का मंगलवार को विद्यालय में आखिरी कार्यदिवस रहा। अब कर्नल विजय राणा इस विद्यालय के नए प्रधानाचार्य होंगे। चार साल से भी अधिक अपने कार्यकाल में कर्नल चंदोला ने विद्यालय हित में कई महत्वपूर्ण कार्य किए। इनमें नवीन भोजनालय, नए छात्रावास, छात्राओं के लिए अलग छात्रावास, समस्त कर्मचारियों के आवास का पुनरोद्धार, वालीबाल कोर्ट, स्कूल स्टेडियम की छत का निर्माण, पूर्णरूपेण वातानुकूलित प्रेक्षागृह, एनडीए भवन के द्वितीय तल का निर्माण, नई प्रयोगशालाएं, नया कान्फ्रेंस भवन एवं लेक्चर हाल, नवीन मैथ लैब, मेस एंटीरूम तथा प्रशासनिक भवन का जीर्णोद्धार शामिल हैं। विद्यालय के इन्फ्रास्ट्रक्चर के साथ-साथ शिक्षा क्षेत्र में भी उनका कार्य अद्भुत रहा। प्राचार्य चंदोला के कार्यकाल में विद्यालय के कर्मठ शिक्षकों के सहयोग से राष्ट्रीय रक्षा अकादमी में 54 छात्रों का बतौर अधिकारी चयन हुआ, जो उनके अथक परिश्रम का साक्षी है। प्राचार्य ने विदाई संभाषण में अपने उत्तरदायित्व का प्रभार कर्नल विजय राणा को सौंपते हुए कहा कि निश्चय ही कर्नल राणा सैनिक स्कूल कुंजपुरा को आकाश की बुलंदियों पर ले जाएंगे। कर्नल राणा ने सन 2001 से 2 गढ़वाल राइफलस से भारतीय सेना को सेवा देना प्रारंभ किया और वर्तमान में सेना के एजुकेशन कोर में लोहा मनवा रहे हैं। कर्नल विजय राणा की शिक्षा ख्यातिलब्ध है। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा (कक्षा 6वीं से 12वीं) सैनिक स्कूल सुजानपुर टीहरा हिमाचल प्रदेश से ली। शिक्षा क्षेत्र में भौतिकी एवं मनोविज्ञान में परास्नातक होने के साथ ही एमएड भी किया। मनोविज्ञान से पीएचडी कर रहे हैं। कर्नल राणा को भारतीय सेना प्रशंसा-पत्र दे चुकी है। विदाई समारोह में उपप्राचार्य कमांडर योगेश त्यागी, प्रशासनिक अधिकारी विग कमांडर जीडी शर्मा मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी