नशा मुक्ति के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी

डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल में मंडल स्तर पर आयोजित विधिक साक्षरता प्रतियोगिता में करनाल कैथल और पानीपत के शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी रोहतास वर्मा मुख्य अतिथि रहे। जबकि हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के उप निरीक्षक डा. अशोक कुमार वर्मा मुख्य वक्ता रहे।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 29 Nov 2021 06:02 PM (IST) Updated:Mon, 29 Nov 2021 06:02 PM (IST)
नशा मुक्ति के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी
नशा मुक्ति के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी

जागरण संवाददाता, करनाल : डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल में मंडल स्तर पर आयोजित विधिक साक्षरता प्रतियोगिता में करनाल, कैथल और पानीपत के शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी रोहतास वर्मा मुख्य अतिथि रहे। जबकि हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के उप निरीक्षक डा. अशोक कुमार वर्मा मुख्य वक्ता रहे।

प्रयास संस्था ने हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के प्रमुख अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक श्रीकांत जाधव के दिशा-निर्देशन में राज्य को नशा मुक्त करने का बीड़ा उठाया हुआ है। मुख्य वक्ता अशोक कुमार वर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय अपराध अभिलेख ब्यूरो के आंकड़ों के अनुसार ड्रग के सेवन से वर्ष 2017 में 745, 2018 में 875 और वर्ष 2019 में 704 लोगों की मृत्यु हुई है। इस प्रकार तीन वर्ष में कुल 2300 लोगों का जीवन समाप्त हुआ है। उन्होंने पंजाब की स्थिति पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पंजाब को उड़ता पंजाब कहा जाने लगा। पंजाब बहुत समृद्ध राज्य है लेकिन वहां के लोगों ने नशे के सेवन से अपने स्वास्थ्य और धन संपदा को खो दिया है। यदि समय रहते हरियाणा नहीं संभाल तो भयंकर परिणाम सामने होंगे। उन्होंने कहा कि जनता के सहयोग के बिना इस बुराई पर विजय नहीं प्राप्त की जा सकती है।

उन्होंने हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो द्वारा जारी टोल फ्री नंबर 9050891508 का वर्णन करते हुए बताया कि इस पर नशा छोड़ने वाले व्यक्ति सूचना देकर सहयोग करें। मंच संचालन शिक्षिका ईशा चौधरी ने किया। इस अवसर पर डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल की प्राचार्या सुमिता अरोड़ा व डा. कांता वर्मा उपस्थित रही।

chat bot
आपका साथी