200 मीटर दौड़ में गुरमीत प्रथम

संवाद सहयोगी, असंध : करनाल रोड स्थित एमएम पब्लिक स्कूल में अंतर सदन वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता

By JagranEdited By: Publish:Tue, 13 Nov 2018 01:02 AM (IST) Updated:Tue, 13 Nov 2018 01:02 AM (IST)
200 मीटर दौड़ में गुरमीत प्रथम
200 मीटर दौड़ में गुरमीत प्रथम

संवाद सहयोगी, असंध : करनाल रोड स्थित एमएम पब्लिक स्कूल में अंतर सदन वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया। खेलकूद प्रतियोगिता में बतौर मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी और अर्जुन अवॉर्डी बॉक्सर मनोज कुमार ने शिरकत की। इसकी शुरुआत मशाल जलाकर की। प्रतियोगिता अलग-अलग सदनों के मध्य करवाई, जिसमें लड़कियों की 200 मीटर दौड़ में प्रथम पुरस्कार गुरमीत कबीर सदन, दूसरा सुमन टैगोर सदन, तीसरा स्थान आंचल ने प्राप्त किया और वही 400 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान पर भगत सदन, दूसरे स्थान पर अमृतपाल कबीर सदन तीसरे स्थान पर ¨प्रसिपल विवेकानंद सदन रहा। विजेता खिलाड़ियों को प्रधानाचार्य आरवी भारद्वाज ने पुरुस्कार देकर सम्मानित किया। इस दौरान मुख्य अतिथि बॉक्सर मनोज कुमार ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा खेल से खिलाड़ी अपनी प्रतिभा को निखरता है। खिलाड़ी स्कूल से अंतरराष्ट्रीय स्तर का सफर तय करता है। उन्होंने कहा कि खेलने से शरीर सुडौल और सुन्दर बनता है। इस अवसर पर उप प्रधानाचार्य अर¨वद नारायण, मुकेश कुमार, ¨रकू शर्मा, पंकज, सुनीता मिगलानी, संजय शास्त्री, अनिल त्यागी और देव रानी विद्यालय के अध्यापक उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी