किसानों ने मुख्यमंत्री और शुगर मिल मालिक का फूंका पुतला

गन्ने की पेमेंट न मिलने से आक्रोशित किसानों का धरना-प्रदर्शन चौथे दिन भी जारी रहा। किसानों ने जोरदार नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल और शुगर मिल मालिक के पुतले फूंके। धरने की अध्यक्षता किसान नेता तेजपाल बरसालू ने की। गन्ना संघर्ष समिति इंद्री के बैनर तले किसानों का अनिश्चितकालीन धरना चल रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 22 Sep 2018 01:51 AM (IST) Updated:Sat, 22 Sep 2018 01:51 AM (IST)
किसानों ने मुख्यमंत्री और शुगर मिल मालिक का फूंका पुतला
किसानों ने मुख्यमंत्री और शुगर मिल मालिक का फूंका पुतला

संवाद सहयोगी, इंद्री : गन्ने की पेमेंट न मिलने से आक्रोशित किसानों का धरना-प्रदर्शन चौथे दिन भी जारी रहा। किसानों ने जोरदार नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल और शुगर मिल मालिक के पुतले फूंके। धरने की अध्यक्षता किसान नेता तेजपाल बरसालू ने की। गन्ना संघर्ष समिति इंद्री के बैनर तले किसानों का अनिश्चितकालीन धरना चल रहा है।

समिति के अध्यक्ष रामपाल चहल ने कहा कि शुगर मिल द्वारा किसानों के गन्ने के बकाया करोड़ों रुपये नहीं दिए जा रहे हैं। किसान आर्थिक तंगी से गुजर रहे हैं। पेमेंट नहीं मिलने तक आंदोलन चलता रहेगा। शनिवार को किसान मुंडन कराएंगे।

उन्होंने कहा कि किसानों ने मिल अधिकारियों को भी स्पष्ट कह दिया है कि पेमेंट नहीं मिली तो आंदोलन तेज करेंगे। इस मौके पर भारतीय किसान यूनियन के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष कर्म¨सह मथाना, किसान नेता ओमपाल मंढाण, तेजपाल बरसालू, राजबीर ¨सह गो¨बदगढ, सुख¨वद्र धूमसी, होशियार ¨सह आदि मौजूद रहे।

ये किसान नेता संभाल रहे छह जोन की जिम्मेदारी

गन्ना संघर्ष समिति के अध्यक्ष रामपाल चहल ने कहा कि पूरी योजना के साथ किसानों का आंदोलन चल रहा है। भादसों शुगर मिल में चल रहे अनिश्चितकालीन आंदोलन के लिए छह जोन बनाए हुए हैं। हर रोज एक-एक जोन को आंदोलन की कमान दी जाती है। जोन वाइज जिम्मेदारी स. जगतार ¨सह, सुख¨वद्र, मेहर ¨सह, कुशल मेहता, अजय ¨सह, तेजपाल बरसालू, पाल ¨सह संधू, समय ¨सह, रिषीपाल, राधेश्याम पसरीचा व रामपाल चहल को सौंपी गई है।

chat bot
आपका साथी