सालवन में सीडीपीओ ने किया महिलाओं को जागरूक

संवाद सहयोगी असंध गांव सालवन में महिलाओं और आंगनबाड़ी वर्कर प्रधान रूपा राणा के नेतृत्व

By JagranEdited By: Publish:Wed, 21 Oct 2020 06:14 AM (IST) Updated:Wed, 21 Oct 2020 06:14 AM (IST)
सालवन में सीडीपीओ ने किया महिलाओं को जागरूक
सालवन में सीडीपीओ ने किया महिलाओं को जागरूक

संवाद सहयोगी, असंध : गांव सालवन में महिलाओं और आंगनबाड़ी वर्कर प्रधान रूपा राणा के नेतृत्व में महिला जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि सीडीपीओ मधु पाठक ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, कन्या भ्रूण हत्या बाल विवाह पर महिलाओं को जागरूक करते हुए कहा कि महिलाओं के लिए सरकार कल्याणकारी योजनाएं चला रही है। विशेष तौर पर बालिकाओं के लिए चलाई जा रही योजनाओं के बारे में ग्रामीण महिलाओं को जानकारी होनी चाहिए। सरपंच मित्रपाल ने ग्राम पंचायत की तरफ से सभी आंगनबाड़ी केंद्रों को अलमारी भेंट की। इस अवसर पर रूपा राणा, ऊषा, संतोष, शशि कला, सुमन, उर्मिला, शोभा मौजूद थीं। ------------

हर वर्ग के लिए नुकसानदेह तीनों कानून : चढूनी

फोटो 12

संवाद सहयोगी, असंध : किसान यूनियन के प्रदेश प्रधान गुरनाम सिंह चढूनी ने बताया कि इन तीनों काले कानूनों से किसानों को ही नहीं बल्कि हर वर्ग को आर्थिक रूप से नुकसान होगा। यहां किसानों के धरने पर पहुंचे किसान नेता ने कहा कि देश में भाजपा का राज नहीं बल्कि भविष्य मे बड़े उद्योगपतियों का देश की नीतियों पर राज चलेगा। मौजूदा हालत यह हैं कि अभी तक 42 हजार किसान आत्महत्या कर चुके हैं। जल्द ही किसानों द्वारा करो या मरो की नीति पर काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कुरूक्षेत्र के गांव मोड्डी में 29 अक्टूबर को बड़ी किसान रैली होगी। इस मौके पर किसान यूनियन नेता सुखविदर झब्बर, सुरजीत राणा, जोगिदर प्रधान, अनाज मंडी प्रधान बनारसी दास, सतबीर सिधड, दलबीर, नरेश मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी