मारपीट के आरोप में आठ लोगों पर केस दर्ज

रास्ता रोककर मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Sep 2020 07:20 AM (IST) Updated:Sun, 20 Sep 2020 07:20 AM (IST)
मारपीट के आरोप में आठ लोगों पर केस दर्ज
मारपीट के आरोप में आठ लोगों पर केस दर्ज

जागरण संवाददाता, करनाल : रास्ता रोककर मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। गांव कलामपुरा वासी अशोक ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाते हुए बताया कि वह मजदूरी करने के लिए करनाल जा रहा था। काछवा नहर पुल के पास उसे काला, सोनू, गोलू, टिकू, साहिल, कमल व विक्रम ने घेर लिया और हमला कर दिया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद आरोपित जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।

chat bot
आपका साथी