भाकियू जिलाध्यक्ष ने किया मंडी का निरीक्षण, लिया सुविधाओं का जायजा

क्षेत्र में धान कटाई का सीजन जोरों से चल पड़ा है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Sep 2020 06:10 AM (IST) Updated:Sun, 20 Sep 2020 06:10 AM (IST)
भाकियू जिलाध्यक्ष ने किया मंडी का निरीक्षण, लिया सुविधाओं का जायजा
भाकियू जिलाध्यक्ष ने किया मंडी का निरीक्षण, लिया सुविधाओं का जायजा

फोटो---01 नंबर है।

संवाद सूत्र, निसिग

क्षेत्र में धान कटाई का सीजन जोरों से चल पड़ा है। मंडी में किसानों की अगेती बासमती किस्म की 1509 व पीआर 26 किस्म का धान पहुंच रहा है। फसली सीजन में किसानों को दी जाने वाली मूलभूत सुविधाओं के निरीक्षण को लेकर भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष यशपाल राणा ने मंडी का दौरा किया। उन्होंने मंडी में बिजली, पानी, सड़कों, शौचालयों व साफ-सफाई सहित अन्य सुविधाओं को जांचा।

इस दौरान लगभग सभी सुविधाएं दुरुस्त पाई गई, लेकिन मंडी में ब्लॉक के शेडो के नीचे व्यापारियों का धान लगा है, जिसे लेकर उन्होंने मार्केट कमेटी की सचिव से शेड के नीचे से व्यापारियों का धान उठाकर खाली करवाने की बात कही। ताकि विपरीत मौसम में किसानों का धान शेडो के नीचे डाला जा सके। वहीं सामान्य मौसम मे भी किसानों द्वारा शेडो के नीचे धान डालने से मंडी में अधिक भीड़ नहीं होगी। इस संबंध में मार्केट कमेटी की सचिव सुमन लता ने बताया कि उनकी ओर से बीते सप्ताह व्यापारियों को शेड खाली करने के निर्देश दिए थे। बीते कई दिनों से व्यापारी धान उठाकर शेड खाली करने में लगे हैं। महज 2 दिन में शेड खाली हो जाएंगे, जिनमें किसान अपनी फसल डाल सकेंगे। मंडी में बाकी सभी मूलभूत सुविधाएं दुरुस्त कर दी गई हैं। उन्होंने कहा कि यदि किसानों को किसी प्रकार की असुविधा हो तो वे तुरंत मार्केट कमेटी कार्यालय में संपर्क कर शिकायत करें।

chat bot
आपका साथी