स्वतंत्रता क्रांति के अग्रदूत थे महर्षि दयानंद : सत्येंद्र

करनाल आर्य केंद्रीय सभा के तत्वाधान में मनाए जा रहे महर्षि दयानंद जन्मोत्सव एवं बोधोत्सव का समापन परंपरागत हर्षोल्लास के साथ हुआ। 21 कुंडीय यज्ञ का समापन यज्ञ ब्रह्मा आचार्य वीरेंद्र शास्त्री पुरोहित धर्म प्रकाश शिवप्रसाद राजीव आर्य राजीव रंजन एवं रामजन्म के सहयोग से करवाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 13 Mar 2021 07:45 AM (IST) Updated:Sat, 13 Mar 2021 07:45 AM (IST)
स्वतंत्रता क्रांति के अग्रदूत थे महर्षि दयानंद : सत्येंद्र
स्वतंत्रता क्रांति के अग्रदूत थे महर्षि दयानंद : सत्येंद्र

फोटो---53 नंबर है। जागरण संवाददाता, करनाल:

आर्य केंद्रीय सभा के तत्वाधान में मनाए जा रहे महर्षि दयानंद जन्मोत्सव एवं बोधोत्सव का समापन परंपरागत हर्षोल्लास के साथ हुआ। 21 कुंडीय यज्ञ का समापन यज्ञ ब्रह्मा आचार्य वीरेंद्र शास्त्री पुरोहित धर्म प्रकाश शिवप्रसाद, राजीव आर्य, राजीव रंजन एवं रामजन्म के सहयोग से करवाया गया।

कार्यक्रम में मुख्यातिथि मुख्यमंत्री के विधानसभा प्रतिनिधि संजय बठला ने कहा कि ऋषि दयानंद त्याग और तपस्या की साक्षात मूर्ति थे। वह दया करुणा के सागर थे। ऋषि दयानंद ने सोए हुए हिदू समाज में जागृति का संचार किया। कार्यक्रम अध्यक्ष सीजीसी के चेयरमैन सत्येंद्र मोहन कुमार ने कहा कि ऋषि दयानंद भारत की स्वतंत्रता क्रांति के अग्रदूत थे। अगर ऋषि दयानंद ना होते तो आज हम भी यहां ना होते।

संरक्षक चौधरी लाजपतराय आर्य ने कहा कि स्वामी दयानंद ने योगीराज कृष्ण व शिव के सच्चे स्वरूप के दर्शन करवाए। इस अवसर पर आर्य समाज को अपनी उल्लेखनीय सेवाएं देने पर ओमपती आर्य, सतीश गुप्ता, सरला गोगिया और वेद प्रकाश आर्य को आर्य श्रेष्ठी सम्मान से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बाल संस्कार प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। इसमें करनाल जिले के सभी मुख्य स्कूलों के विद्यार्थियों ने भाग लिया।

कनिष्ठ वर्ग में वंशिका डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल पुलिस लाइन प्रथम, तनवी डीएवी पब्लिक स्कूल इंद्री रोड रंभा द्वितीय,हेमलता श्रद्धानंद आश्रम तरणताल तृतीय रहीं। वरिष्ठ वर्ग में प्रथम कोमल आर्य श्रद्धानंद आश्रम तरणताल, द्वितीय खुशी डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल पुलिस लाइन और तृतीय अरुण कुमार एशियन हाई स्कूल शिव कालोनी रहे। महाविद्यालय वर्ग में दयाल सिंह कालेज विजेता रहा।

निर्णायक मंडल की भूमिका ओम प्रकाश आर्य, सुरजीत सुभरी और अमर कौर ने निभाई। रोड सेफ्टी आर्गेनाइजेशन के सदस्य रमन मिड्ढा, सोनू बत्रा और विपिन को वाहन रैली के निर्विघ्न संचालन में सहयोग के लिए सम्मानित किया गया। इस मौके पर लाजपत राय, सत्येंद्र मोहन कुमार, आनंद सिंह आर्य, शांति प्रकाश आर्य, शमशेर शास्त्री, चंद्रगुप्त कुमार, राकेश वर्मा, बलवीर आर्य, योगेश शर्मा, हरेंद्र चौधरी, हरिओम आर्य, वेद प्रकाश खुराना, शकुंतला सुखीजा, कमलेश आर्य, सुमित्रा कुकरेजा, शशि आर्य, आशा मदान, मनिका चोपड़ा कृष्णा वर्मा व लाज सचदेवा मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी