जागरूकता से कर रहे हैं भ्रष्टाचार का खात्मा : नरेंद्र अरोड़ा

जागरण संवाददाता करनाल एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया के बोर्ड मे बर्स की बैठक का आयोजन राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेंद्र अरोड़ा की अध्यक्षता में हुआ।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 13 Jul 2020 08:24 AM (IST) Updated:Mon, 13 Jul 2020 08:24 AM (IST)
जागरूकता से कर रहे हैं भ्रष्टाचार का खात्मा : नरेंद्र अरोड़ा
जागरूकता से कर रहे हैं भ्रष्टाचार का खात्मा : नरेंद्र अरोड़ा

फोटो---19 नंबर है। - एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया निभा रहा महत्वपूर्ण भूमिका जागरण संवाददाता, करनाल

एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया के बोर्ड मे बर्स की बैठक का आयोजन राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेंद्र अरोड़ा की अध्यक्षता में हुआ। बैठक में राष्ट्रीय चेयरमैन विजय गुप्ता ने मुख्य रूप से शिरकत की। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेंद्र अरोड़ा ने राष्ट्रीय चेयरमैन विजय गुप्ता का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। नरेंद्र अरोड़ा ने कहा कि एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया संपूर्ण भारत वर्ष में भ्रष्टाचार उन्मूलन की जागरूकता के लिए कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार का खात्मा लोगों को जागरूक करने से ही होगा। इसी कड़ी में एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया द्वारा कई प्रोजेक्ट चलाए जा रहें है जिनमें शिक्षण संस्थानों में भ्रष्टाचार उन्मूलन जागरूकता को लेकर सेमिनार व प्रतियोगिताओं का आयोजन करना, सरकारी व गैर सरकारी कार्यालयों व अन्य प्रांगणों में हस्ताक्षर व शपथ ग्रहण अभियान का आयोजन करना। विशेषकर युवाओं को भ्रष्टाचार के विरुद्ध जागरूक करना। उन्होंने कहा कि एंटी करप्शन फॉउंडेशन ऑफ इंडिया के अन्य प्रकल्पों में आमजन की भ्रष्टाचार से संबंधित शिकायतों को उच्च अधिकारियों तक पहुंचना ओर उनका समाधान करवाना, कर्तव्यनिष्ठ एवं ईमानदार पुलिस एंव प्रशासनिक अधिकारियों को कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी अवार्ड से सम्मानित कर समाज मे ईमानदारी एवं कर्तव्यनिष्ठता का प्रचार प्रसार बढ़ाना, समाजसेवा व अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली विभूतियों को राष्ट्र स्तर पर सम्मान देकर उन्हें प्रोत्साहन प्रदान करना, आपसी भाईचारा एवं मानवता के संदेश के लिए कार्य करना एंटी करप्शन फाउंडेशन के कार्यकल्पों में शामिल हैं।

chat bot
आपका साथी