गवर्नमेंट टू सिटीजन के सिद्धांत पर कार्य करेगी जन सहायक- आपका सहायक एप: उपायुक्त

पायुक्त निशांत कुमार यादव ने बताया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने आम जन की सुविधा के लिए जन सहायक-आपका सहायक एप लांच की है। मुख्यमंत्री ने इस एप को आइटी गेट वे टू हरियाणा कहा है जो गवर्नमेंट टू सिटीजन के सिद्धांत पर कार्य करेगी।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 28 Sep 2021 09:42 PM (IST) Updated:Tue, 28 Sep 2021 09:42 PM (IST)
गवर्नमेंट टू सिटीजन के सिद्धांत पर कार्य करेगी जन सहायक- आपका सहायक एप: उपायुक्त
गवर्नमेंट टू सिटीजन के सिद्धांत पर कार्य करेगी जन सहायक- आपका सहायक एप: उपायुक्त

करनाल (विज्ञप्ति) : उपायुक्त निशांत कुमार यादव ने बताया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने आम जन की सुविधा के लिए जन सहायक-आपका सहायक एप लांच की है। मुख्यमंत्री ने इस एप को आइटी गेट वे टू हरियाणा कहा है, जो गवर्नमेंट टू सिटीजन के सिद्धांत पर कार्य करेगी। यह एप अंग्रेजी व हिदी दोनों भाषाओं में उपलब्ध है। इसे लांच करने का उद्देश्य प्रदेश की जनता को घर बैठे सरकार की सभी योजनाओं, सेवाओं एवं कार्यप्रणाली की जानकारी आइटी के माध्यम से देना है। आज का युग तकनीकी युग है और प्रदेश सरकार भी जनता को बेहतर सुविधाएं देने के लिए डिजिटल प्लेटफार्म की ओर कदम बढ़ा रही है। प्रदेश की बहुत सी सेवाओं को आनलाइन करने, सीएम विडो की स्थापना, सरल पोर्टल तथा ई रजिस्ट्री इत्यादि के बाद जन सहायक-आपका सहायक एप प्रदेश सरकार का डिजिटिलाइजेशन की तरफ एक और बड़ा कदम है।

उन्होंने बताया कि इस एप की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि यह की-वर्ड फ्रैंडली एप है यानि हरियाणा सरकार की किसी सर्विस से संबंधित केवल एक शब्द टाइप करने पर आप संबंधित वेबसाइट या जानकारी तक पहुंच सकते हैं। यही नहीं इस एप पर हरियाणा सरकार की सभी सेवाएं, योजनाएं, प्रत्येक विभाग की जानकारी के साथ-साथ आमजन अपने सुझाव भी दे सकते हैं और अपनी मांग भी सरकार के सामने रख सकते हैं।

उपायुक्त ने बताया कि इस एप के माध्यम से हम आपातकालीन काल 112, जिसमें पुलिस, एंबुलेंस, अग्निशमन, स्वास्थ्य 104, महिला हेल्पलाइन 1091, बाल हेल्पलाइन 1098, कोविड-19 हेल्पलाइन 1075 की मदद लेने के लिए डायरेक्ट डायलिग भी इस एप के माध्यम से कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त निविदाएं, बिल भुगतान, यात्रा, नौकरियां, खेल आधारभूत संरचना तथा कौशल विकास से जुड़ी सेवाएं व जानकारी इस एप में देख सकते हैं।

chat bot
आपका साथी